बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने जहांगीर नाम पर करीना और सैफ को ट्रोल करने वालों की क्लास ली है। उन्होंने ट्रोलर्स को लताड़ लगाते हुए एक ट्वीट किया है जिसमें लिखा है कि अगर जहांगीर नाम से आपकी भावनाएं आहत हुई हैं, तो आप इस दुनिया के सबसे बड़े गधों में से एक हैं। बता दें कि जब से करीना और सैफ के छोटे बेटे का नाम जहांगीर रखने की बात सामने आई है, तब से उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर लिखा है कि किसी दम्पति ने अपने बच्चों के नाम रखे हैं, और वो दम्पति आप नहीं हैं, पर आपको इसपर राय है कि नाम क्या हैं और क्यूं हैं और आपके दिमाग़ में ये एक मुद्दा है; जिस से आपकी भावनाएं आहत हैं, तो आप इस दुनिया के सबसे बड़े गधों में एक हैं! करीना कपूर ने इसी साल फरवरी में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम अभी तक मीडिया में सामने नहीं आया था। हाल ही में करीना कपूर की गर्भावस्था पर एक किताब लॉन्च हुई है जिस दौरान उनके छोटे बेटे का नाम जहांगीर होने की बात लोगों को पता चली।