एकता कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एकता ने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में हरे रंग का सूट पहना था। वहीं, जितेंद्र ने प्रिंटेड सूट में पारंपरिक परिधान में आये थे। कपिल ने जितेंद्र से कुछ सवाल पूछे जैसे कि उनके आउटफिट कौन चुनता है, किसके साथ वह सबसे ज्यादा सामान साझा करते हैं और अभिनेता को एकता और पत्नी शोभा के बीच चयन करना था। कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक दीवाली के मौके पर एकता कपूर को गिफ्ट भी देते हैं। जिसे देखकर वह चौंक जाती हैं। कृष्णा ने गिफ्ट में एकता कपूर को कई सारे सांप दिए।