भारतीय सिनेमा में एक्टर, डांसर, डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर, प्रोड्यूसर कमल हासन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। कमल हासन ने लंबा वक्त तमिल सिनेमा में बिताया है। तमिल के अलावा उन्होंने तेलुगु, हिंदी, मलयालम, कन्नड और बांग्ला फिल्मों में भी काम किया है। आज यानि 7 नवंबर को कमल हासन अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिनेमा में कमल हासन के कद का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने अभी तक 4 नेशनल अवॉर्ड और 19 फिल्मफेयर अपने नाम किए हैं। कमल हासन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1960 में आई फिल्म तमिल कलाईममानी से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। 6 दशक पुराने अपने फिल्मी करियर में कमल हासन ने नाम और पैसा दोनों कमाए हैं। आज कमल हासन करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं और उनके पास शानदार कारों का कलेक्शन है। आइए जानते हैं कि कितनी है कमल हासन की कुल नेटवर्थ और कौन कौन सी लग्जरी गाड़ियां उनके बेड़े में शामिल हैं।