पूजा भट्ट
- फोटो : Instagram
पूजा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म डैडी से की थी। इस फिल्म को उनके पिता महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। डेब्यू के वक्त पूजा सिर्फ 17 साल की थीं। इस फिल्म में उन्हें काफी बोल्ड अंदाज में दिखाया गया था। पहली ही फिल्म से पूजा काफी मशहूर हो गई थीं और डैडी फिल्म के लिए उनको फिल्मफेयर न्यू फेस ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा उन्होंने 'दिल है कि मानता नहीं', 'सड़क', 'जख्म', बॉर्डर जैसी फिल्मों में काम किया था, जिन्हें काफी पसंद किया गया था।