शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' 2023 में भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है। फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, लेकिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद फिल्म ने नया रिकॉर्ड बनाया। एटली के जरिए निर्देशित यह फिल्म सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और लगभग तीन महीने बाद शाहरुख के जन्मदिन पर दो नवंबर को यह फिल्म बिना किसी कट के साथ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई।