फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: अब बेटी सुहाना के साथ स्क्रीन साझा करेंगे शाहरुख खान! दोनों की फिल्म का नाम सुन रह जाएंगे दंग

Tue, 21 Nov 2023 05:47 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान और सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' को लेकर खूब चर्चा में चल रहे हैं। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इन सब के अलावा खबर आ रही है कि शाहरुख खान पहली बार बेटी सुहाना खान के साथ एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म में काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान और सुहाना के पहले सहयोग को 'किंग' नाम दिया गया है। चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान, आर्यन, अबराम और बेटी सुहाना - फोटो : इंस्टाग्राम
 शाहरुख अपनी अगली फिल्म में बेटी सुहाना के साथ नजर आने वाले हैं। बड़े पर्दे पर सुहाना की ये डेब्यू फिल्म होगी।हालांकि, बता दें कि सुहाना की फिल्मों में एंट्री ओटीटी पर नेटफ्लिक्स के शो 'द आर्चीज' से होने जा रही है। बताया जा रहा है कि पापा और बेटी की धमाकेदार जोड़ी की यह अगली फिल्म एक्शन पैक्ड थ्रिलर होनेवाली है। अब इस फिल्म का नाम भी सामने आ गया है और इसकी शूटिंग की जानकारी भी सामने आ गई है।

Mohammad Nazim: 'साथ निभाना साथिया' के अहम पर टूटा दुखों का पहाड़, मोहम्मद नाजिम के पिता का हुआ निध
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख और सुहाना की इस फिल्म का नाम 'किंग' होगा। खबर यह भी है कि किंग खान अपनी फिल्म 'डंकी' की रिलीज के बाद इस फिल्म की शूटिंग में लग जाएंगे। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू होने जा रही है। बताया जा रहा है कि यह एक तरह की एक्शन थ्रिलर पैक्ड फिल्म होगी, जिसमें बाप-बेटी की जोड़ी बेहद अलग अंदाज में नजर आएगी।

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फिल्म की तैयारी का काम जोरों पर चल रहा है और जनवरी 2024 से नॉन-स्टॉप शूटिंग शुरू हो सकती है। खबरों के अनुसार, निर्देशक सुजॉय घोष किंग के प्री-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं और उन्होंने स्क्रिप्ट को अंतिम रूप भी दे दिया है।

Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने IPS मनोज कुमार शर्मा के लिए लिखा नोट, बोले- 'सर मैं आप जैसा बनना चाहता हूं'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच, 'पठान' और 'जवान' की मेगा सफलता के बाद शाहरुख 2023 में हैट्रिक की तलाश में हैं। वह दिसंबर में राजकुमार हिरानी निर्देशित 'डंकी' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें