प्रियामणि
- फोटो : Instagram
प्रिया से आगे पूछा गया कि 'जिंदा बंदा' डांस सीक्वेंस के बारे में बताएं? इसपर अभिनेत्री ने कहा, 'मैं ईमानदारी से नहीं जानती थी कि उस गाने में लगभग एक हजार बैकग्राउंड डांसर होंगे, लेकिन मुझे बहुत खुशी है कि एटली सर ने इसके बारे में सोचा। वह कहते थे कि यह एक जेल है। इसलिए हम 50 डांसर रख सकते हैं, लेकिन उन्होंने मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और केरल भर से लड़कियों को बुलाया गया था।'