बॉलीवुड के मशहूर निर्माता बोनी कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे है। उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी दोनों बेटियों ने बधाई दी। अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने भी बोनी कपूर को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी जो फैंस को काफी पसंद आ रही है।अभिनेत्री ने दो तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में बोनी जान्हवी कपूर को गालों पर प्यार से किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं संजय कपूर और खुशी कपूर कैमरे में पोज कर रहे हैं।
जान्हवी ने साझा की बोनी कपूर की जन्मदिन की तस्वीरें
इस पर जान्हवी ने लिखा- पापा आपको जन्मदिन की बधाई, आप दुनिया के सबसे अच्छे इंसान हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दिख रहा है कि खुशी अपने पापा बोनी को गाल पर किस दे रही हैं और जान्हवी का मुंह बन गया है। इस तस्वीर पर जान्हवी ने कैप्शन देते हुए लिखा- जब आपको उसे ज्यादा भाव देते हैं।