फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratik Gandhi: ‘भवई’ के बाद प्रतीक को मिली ये मल्टीस्टारर फिल्म, विद्या बालन संग दिखेंगे ये सितारे

Thu, 11 Nov 2021 03:50 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सेंधिल राममूर्ति, विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलिया डिक्रूज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बतौर लीड हीरो अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘भवई’ में तारीफें बटोरने वाले स्टार कलाकार प्रतीक गांधी की अगली हिंदी फिल्म का एलान हो गया है। ये फिल्म वह निर्देशक शीर्षा गुहा ठाकुरता के साथ करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन, इलियाना डिक्रूज और सेंधिल राममूर्ति भी होंगे। फिल्म की शूटिंग मुंबई और ऊटी के सुरम्य स्थानों पर शुरू होने की जानकारी इसकी निर्माण कंपनियों ने दी है। ये फिल्म अप्लॉज एंटरटेनमेंट और इलिप्सिस एंटरटेनमेंट मिलकर बना रहे हैं। फिल्म की निर्देशक शीर्षा गुहा के मुताबिक, इस कहानी को लेकर वह इसे पहली बार सुनने के बाद ही इस पर फिल्म बनाने का मन बना बैठी थीं। अब जब उन्हें अपनी ड्रीम कास्ट इस फिल्म के लिए मिल चुकी है तो वह अपने निर्माताओं के भरोसे पर खरी उतरने के लिए पूरी मेहनत कर रही हैं। वह कहती हैं, ‘मैं नर्वस हूं, लेकिन अब तक का यह सफर वाकई खास रहा है।"
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीक गांधी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अप्लॉज एंटरटेनमेंट और इलिप्सिस एंटरटेनमेंट इससे पहले ताहिरा कश्यप खुराना निर्देशित फिल्म 'शर्माजी की बेटी' के लिए हाथ मिला चुके हैं। और अब इन दोनों कंपनियों का ये दूसरा गठजोड़ है। इस बारे में अप्लॉज एंटरटेनमेंट का मानना है कि ये फिल्म बेहद शानदार कहानी है और रोमांस से भरपूर है। फिल्म की कहानी आधुनिक समय में प्यार और निष्ठा की सभी धारणाओं को तोड़ने का दम रखती है। शीर्षा गुहा ठाकुरता को मानवीय संबंधों की असाधारण रूप से बेहतर समझ है। और, वह इस मजाकिया, आकर्षक और जोशीली कहानी को जीवंत करने के लिए एक बार फिर इलिप्सिस के साथ साझेदारी करने को लेकर उत्साहित है।"
विज्ञापन

3 of 5
विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, इलिप्सिस एंटरटेनमेंट के निर्माता कहते हैं, "प्यार का विषय बेहद पेचीदा है। हम कहानी में एक ही समय में कई फ्लेवर्स डालने के इच्छुक थे। इसे देखकर आपको निश्चित रूप से ऐसा लगेगा कि यह आपके जीवन की कहानी है या फिर आपने अपने एक या अधिक दोस्तों को इससे गुजरते हुए देखा होगा। दमदार कलाकारों, स्क्रिप्ट और निर्देशक के साथ, अप्लॉज़ और इलिप्सिस इस मल्टी-स्टारर को लेकर अभी से उत्साहित हैं।"

4 of 5
प्रतीक गांधी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आदित्य बिड़ला समूह की मीडिया और एंटरटेनमेंट शाखा अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने हाल के दिनों में कई चर्चित वेब सीरीज बनाई हैं। इनमें ‘क्रिमिनल जस्टिस’, ‘स्कैम 1992’ और ‘होस्टेजेस’ जैसी कहानियां शामिल हैं। कंपनी अब डिजिटल मनोरंजन जगत में फिल्में बनाने में भी हाथ आजमा रही है और इसकी कई फिल्में इन दिनों निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। अपर्णा सेन निर्देशित अप्लॉज की पहली फीचर फिल्म ‘द रेपिस्ट’ ने हाल ही में बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2021 में प्रतिष्ठित किम जिसियोक अवॉर्ड जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विद्या बालन, प्रतीक गांधी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, इलिप्सिस एंटरटेनमेंट के खाते में अब तक 'नीरजा', 'तुम्हारी सुलु' और 'व्हाई चीट इंडिया' जैसी फिल्में दर्ज हैं। तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन की फिल्म 'लूप लपेटा' भी यही कंपनी बना रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें