इन दिनों वेब सीरीज 'पाताल लोक' के दूसरे सीजन में हाथीराम चौधरी का किरदार निभाने की तैयारी में जुटे अभिनेता जयदीप अहलावत के लिए ये किरदार उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट रहा है। उन्हें पहले जो भी मौके मिले, उनमें अपना बेहतरीन देने की कोशिश की और जिन लोगों ने भी उनका अभिनय देखा, वे जयदीप से प्रभावित भी हुए हैं। 'पाताल लोक' उनके अभिनय जीवन की ‘जंजीर’ है। उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको बताते हैं कि जयदीप ने शुरुआत कैसे की और कहां-कहां नाम कमाया?