जान्हवी कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उन्हें धोनी को फिल्म दिखाने का मौका मिलेगा। वहीं, निर्देशक शरण शर्मा ने कहा कि फिल्म बनाने का एक सबसे बड़ा कारण वे ही हैं। बातचीत के दौरान जान्हवी ने यह भी खुलासा किया कि वे हाल ही में एक कार्यक्रम में एमएस धोनी से मिलीं थी जान्हवी ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि उस इवेंट में जो भी उनसे तस्वीर के लिए पूछ रहा था, वे सिर्फ उसके साथ सेल्फी नहीं ले रहे थे बल्कि सम्मान के साथ बातचीत भी कर रहे थे।