जगजीत सिंह
- फोटो : Social Media
1. अपने संघर्ष के दिनों में, जगजीत सिंह को मनोरंजन जगह से जुड़ने का पहला मौका एक्टिंग के जरिए मिला। उन्हों एक गुजराती फिल्म में नायक की भूमिका निभाने का ऑफर दिया गया था। हालांकि जगजीत सिंह ने विनम्रता से इस ऑफर को ठुकरा दिया क्योंकि वह गायन में आगे बढ़ना चाहते थे। हालांकि, उन्होंने उस फिल्म में एक गुजराती भजन जरूर गाया था।
2. मो. रफ़ी उनके आदर्श थे और वे जालंधर में ऑल इंडिया रेडियो पर रफ़ी के गीत गाते थे।