फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कहां है 'जान तेरे नाम' की वो घुंघराले बालों वाली लड़की, इस मशहूर क्रिकेटर से शादी करने के बाद छोड़ दिया था बॉलीवुड

Fri, 19 Nov 2021 05:22 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फरहीन, जान तेरे नाम फिल्म का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
90 के दशक की कुछ अभिनेत्रियां ऐसी थीं जिनकी एक झलक लोगों को दीवाना बनाने के लिए काफी थी। हालांकि कुछ एक सुपरहिट फिल्में देने के बाद ये हसीनाएं या तो ग्लैमर की इंडस्ट्री से दूर हो गईं या फिर शादी कर अपना घर बसा लिया। ऐसी ही एक अभिनेत्री थीं फरहीन। साल 1992 में आई फिल्म ‘जान तेरे नाम’ (Jaan Tere Naam) से रातों रात हिट हुईं फरहीन उस वक्त हर किसी की पहली पसंद थीं लेकिन ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने फिल्में करनी छोड़ दी। 

शादी के बाद छोड़ दी थी फिल्मी दुनिया
फरहीन ने अपने करियर में अक्षय कुमार, रोनित रॉय जैसे टॉप स्टार्स के साथ काम किया है। आपको बता दें कि करियर के पीक पर फरहीन ने शादी कर ली थी और इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। फरहीन लगभग 24 सालों से इंडस्ट्री से दूर बनी हुई हैं लेकिन अब उनकी वापसी की खबरें हैं।
विज्ञापन

2 of 6
फरहीन - फोटो : इंस्टाग्राम
फरहीन ने 1992 में आई फिल्म 'जान तेरे नाम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। न सिर्फ ये फिल्म बल्कि इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे। इसके बाद उन्होंने 'सैनिक', 'नजर के सामने', 'फौज', 'दिल की बाजी' और 'आग का तूफान' जैसी कुछ फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन

3 of 6
फरहीन - फोटो : इंस्टाग्राम
उनकी पॉपुलैरिटी में भी इजाफा हो रहा था और शायद इसी के चलते उन्हें साउथ से भी खूब ऑफर आए। साउथ में भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया...लेकिन अचानक ही फरहीन ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। दरअसल फरहीन ने का दिल क्रिकेटर मनोज प्रभाकर पर आ गया। दोनों ने इस प्यार भरे रिश्ते को शादी का रंग दे दिया। फिर क्या था फरहीन सबकुछ छोड़ पिया के घर चली गईं।

4 of 6
farheen - फोटो : इंस्टाग्राम
कहा जाता है, शादी से पहले दोनों का चार साल तक अफेयर रहा। कहा तो ये भी जाता है कि फरहीन ने मनोज प्रभाकर से गुपचुप तरीके से निकाह किया था। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये नहीं पता। शादी के बाद फरहीन मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हो गईं। फरहीन कहती हैं, ‘शादी के बाद अगर मैं मुंबई में ही रहती तो शायद मैं आज भी काम कर रही होती।'
विज्ञापन

5 of 6
farheen prabhakar - फोटो : social media
फरहीन प्रभाकर ना सिर्फ अपने घर-परिवार को संभाल रही हैं, बल्कि वो  आज एक सफल बिजनेसवूमन भी हैं। फरहीन का अपना हर्बल स्किन केयर प्रोडक्ट्स का बिजनेस है। वो नेचुरेंस हर्बल्स नाम की कंपनी की डायरेक्टर हैं जिसे उन्होंने अपने पति मनोज प्रभाकर के साथ मिलकर खोला। पिछले 20 सालों से वो इस कंपनी को संभाल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
farheen prabhakar - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा वह एक्टिंग की दुनिया में भी वापसी करना चाहती हैं। अभी फरहीन अपने लिए अच्छे किरदार की तलाश में हैं। अब उनके बच्चे बड़े हो गए हैं, इसलिए वो फिल्मों में दोबारा काम कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें