फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 करोड़ का खूबसूरत जोड़ा पहन दुल्हन बनी थीं अंबानी की बेटी, यहां देखिए शाही शादी की तस्वीरें

Sat, 12 Dec 2020 06:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ईशा अंबानी, आनंद पीरामल, - फोटो : social media
भारत के सबसे अमीर और बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एक बार फिर से खुशी का माहौल है। वह हाल ही में दादा बन गए हैं। मुकेश अंबानी ने सोशल मीडिया पर अपने पोते की तस्वीर साझा करके यह जानकारी दी। वहीं मुकेश अंबानी की बेटी ईशा 12 दिसंबर को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाने जा रही हैं। ऐसे में हम आपको ईशा अंबानी की शादी से जुड़ी खास बातें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
isha ambani - फोटो : instagram
ईशा अंबानी ने 12 दिसंबर 2018 को आनंद पीरामल के साथ शादी की थी। जाहिर है कि भारत के सबसे अमीर उद्योगपति की बेटी होने के नाते ईशा अंबानी की शाही और शानदार शादी थी। उनकी शादी में बॉलीवुड सितारों से लेकर देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां आई थीं। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी अंबानी परिवार के मुंबई स्थित घर एंटीलिया से हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
isha ambani
इस शाही शादी की चर्चा आज भी सुनने को मिलती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुकेश अंबानी ने अपनी लाडली बेटी की शादी को शानदार और यादगार बनाने के लिए 700 करोड़ से ज्यादा का खर्चा किया था। शादी में खाने से लेकर सजावट, वैन्यू और मेहमानों का स्वागत तक, सबकुछ रॉयल अंदाज में किया गया था। शादी में अंबानी परिवार के आउटफिट तक काफी चर्चा में रहे थे।

4 of 5
isha ambani wedding - फोटो : Instagram
इस शानदार शादी में जिनके आउटफिट की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही थी वह खुद ईशा अंबानी थीं। ईशा अंबानी अपनी शादी के दिन काफी खूबसूरत और प्यारी दिख रही थीं। उन्होंने शादी की हर रस्म में अपने अलग-अलग आउटफिट से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। ईशा अंबानी की शादी का जोड़ा इतना महंगा था कि उसकी कीमत सुनकर कोई भी हैरान हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईशा अंबानी - फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईशा अंबानी ने अपनी शादी में जो जोड़ा पहना था उसकी कीमत करीब 90 करोड़ रुपये थी। गौरतलब है कि केवल शादी का जोड़ा ही नहीं, ईशा अंबानी ने अपनी शादी में जो भी आउटफिट पहना था वह बेशकीमती था। ईशा अंबानी की शादी की आज काफी चर्चा होती है। उनकी शादी की तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।  

पढ़ें: अजय देवगन ने हैदराबाद में शुरू की अपनी इस फिल्म की शूटिंग, मुख्य भूमिका में साथ अमिताभ बच्चन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें