फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान अचानक पहुंचीं पुलिस स्टेशन, जानिए क्या है पूरा मामला

Sat, 12 Dec 2020 06:17 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुजैन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान शनिवार को मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं। अचानक सुजैन को पुलिस स्टेशन के बाहर देखकर लोग हैरान रह गए। सुजैन के साथ कुछ और लोग भी थे। इसके अलावा कई पुलिस अफसर भी सुजैन के साथ चल रहे थे। ये देखकर लोग सोचने लगे कि आखिर ये क्या माजरा है?
विज्ञापन

2 of 5
सुजैन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सुजैन खान पेश से इंटीरियर डिजाइनर हैं। बांद्रा पुलिस की बिल्डिंग को फिर से बनाया जा रहा है। और इस बिल्डिंग के री-कंस्ट्रक्शन की जिम्मेदारी सुजैन ने ली है। वह यहां मॉनिटरिंग के लिए पहुंची थीं। उन्हें वहां अफसरों के साथ बातचीत के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
सुजैन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सुजैन के साथ उनकी टीम के कुछ लोग भी मौजूद थे। वहीं आईपीएस अफसर अभिषेक सिंह भी उनके साथ नजर आए। इस वजह से कई लोग सोच में पड़ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पुलिस स्टेशन का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा।

4 of 5
सुजैन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचने के दौरान सुजैन खान से सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा था। वह दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाए नजर आईं। उन्होंने ब्राउन कलर की ड्रेस पहन रखी थी। इसके साथ उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स और एक स्लिंग बैग कैरी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतिक रोशन और सुजैन खान
गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2000 में शादी की थी। दोनों का रिश्ता करीब 14 साल चला। साल 2014 में दोनों अलग हो गए। ऋतिक और सुजैन के दो बेटे हैं। अलग होने के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती की रिश्ता कायम है। ऋतिक अक्सर सुजैन और अपने बच्चों के साथ नजर आ जाते हैं। दोनों साथ में छुट्टियां भी मनाने जाते हैं। लॉकडाउन में सुजैन, ऋतिक और अपने बच्चों के साथ उनके घर पर ही कई दिनों तक रुकी थीं। 

अब तक ये अभिनेत्रियां निभा चुकी हैं अजय देवगन की पत्नी का किरदार, फिल्म 'मेडे' से हुआ लेटेस्ट इजाफा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें