बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान जितना अच्छा गाती हैं, उतनी ही अच्छी दिखती हैं। वह फैशनिस्टा आइकॉन भी हैं। उन्होंने साल 2013 में एशिया की टॉप 50 सेक्सिएस्ट लेडीज में भी अपनी जगह बनाई थी। आज सुनिधि अपना 34वां बर्थडे मना रही हैं।
पढ़ें- इस देश के प्रिंस के साथ था जैकलीन का अफेयर, टीवी रिपोर्टर से बन गईं हीरोइन
विज्ञापन
2 of 7
सुनिधि चौहान
बहुत कम लोग जानते होंगे कि सुनिधि ने मात्र दसवीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है। बचपन से ही उनका ध्यान संगीत की ओर था। सुनिधि ने अपने करियर की शुरुआत महज 4 वर्ष की उम्र में की थी।
विज्ञापन
3 of 7
sunidhi chauhan
पहली बार उन्होंने दिल्ली के एक मंदिर में गाया, फिर वह प्रतियोगिताओं और स्थानीय समारोहों में गाने लगीं। उन्होंने कई सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो में हिस्सा लिया। उन्होंने मुंबई आकर दूरदर्शन के रियलिटी शो मेरी आवाज सुनो में भाग लिया। इस शो में प्रथम आकर उन्होंने लता मंगेशकर ट्रॉफी जीती थी।
4 of 7
sunidhi chauhan
20 साल के फिल्मी करियर में सुनिधि ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन ऐसे गजब के हुनर के होते हुए और सुनहरे करियर के बावजूद सुनिधि की लाइफ में भी बुरे दिनों की कमी नहीं है।
विज्ञापन
5 of 7
sunidhi chauhan
एक वक्त उनकी लाइफ में ऐसा आया जब महज 18 साल की उम्र में सुनिधि ने निर्देशक बॉबी खान से शादी कर ली थी लेकिन सुनिधि के घरवाले इस शादी के खिलाफ थे।
विज्ञापन
6 of 7
sunidhi chauhan
सुनिधि और बॉबी की रिश्ता महज साल भर में टूट गया और दोनो अलग अलग हो गए। इसके करीब 9 साल बाद सुनिधि ने अपने बचपन के दोस्त और म्यूजिक डायरेक्टर हितेश सोनिक के साथ दूसरी शादी की ।