सुनील शेट्टी का आज (11 अगस्त) जन्मदिन है। सुनील शेट्टी का पूरा नाम सुनील वीरप्पा शेट्टी है। साल 1992 में उन्होंने फिल्म 'बलवान' से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था। करीब 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके सुनील शेट्टी ने पर्दे पर हर तरह के किरदार बखूबी निभाए। एक्शन और रोमांटिक किरदारों के अलावा सुनील शेट्टी ने कॉमेडी में भी हाथ आजमाया और वहां भी सफलता हासिल की। दिलवाले, अंत, गोपी किशन, कृष्णा, रक्षक, बॉर्डर, भाई, हेराफेरी जैसी फिल्मों में काम कर चुके सुनील काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं।
करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं Suniel Shetty सुनील शेट्टी
90 के दशक के सुपरस्टार रहे सुनील शेट्टी अब फिल्मों में कम ही नजर आते हैं। हालांकि उनकी बेटी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। ये बात तो आप सभी जानते ही होंगे कि सुनील एक्टर होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। उनके पास कई लग्जरी बंगले, रेस्त्रां, गाड़ियां और फार्म हाउस है।