फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2021: अमिताभ बच्चन और अजय देवगन सहित इन सितारों ने मनाया आजादी का जश्न

Sun, 15 Aug 2021 08:39 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन, अजय देवगन - फोटो : Twitter
आज भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पूरा देश इस खास दिन को अत्यंत गर्व और खुशी के साथ मनाता है। हमेशा की तरह, लाल किला आजादी के 75 साल के प्रतिष्ठित समारोह का गवाह बनेगा। आज हर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए राष्ट्रगान गाकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा देश के लिए दिए गए बलिदानों को याद करते हैं और और आज के दिन उन्हें याद किया जाता है। 90 साल के लंबे विद्रोह के बाद रक्तपात और राजनीतिक वार्ता के बाद गुलामी की बेड़ियों को तोड़कर 1947 में आज ही के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्र भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।

आजादी के रंग में रंगे मनोरंजन जगत के सितारे

आम जनता की तरह ही बॉलीवुड और टेलीविजन के कलाकार भी बहुत ही धूमधाम से आजादी का जशन मनाते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं जो अब तक आजादी पर बन चुकी हैं और आजादी पर कई सुपरहिट गाने बन चुके है। इस खास मौके पर मनोरंजन जगत के कलाकारों में भी एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। कई बॉलीवुड और टेलीविजन कलाकारों ने स्वतंत्रा दिवस के मौके पर अपने प्रशंसकों को बधाई दी
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं’। लोगों को बधाई देने के साथ-साथ उन्होने कई तस्वीरें साझा की।
 
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन - फोटो : Social Media
अजय देवगन

भारतीय झंडे को देख कर सिर्फ कृतज्ञता की भावना सामने आती है। हमारे रक्षा बलों का सम्मान, जिन्होंने हमेशा झंडे का मान रखा है और हमेशा ऊंची उड़ान भरी है, चाहे कुछ भी हो जाए। बता दें कि अजय देवगन ने इस खास मौके पर अपनी फिल्म ‘भुज: द प्राइड इंडिया’ रिलीज की है।
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
कंगना रणौत 

कंगना रणौत ने भी धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करते हुए शहीदों को याद किया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : Social Media
धर्मेंद्र 

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने भी अपने प्रशंसकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा। 'आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें