फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2021: भारत की इन फिल्मों से डर गया था पाकिस्तान, कर डाली थीं बैन

Sun, 15 Aug 2021 08:36 AM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Independence Day: भारत की इन फिल्मों से डर गया था पाकिस्तान, कर डाली थीं बैन - फोटो : social media
आजादी को मिले हमें 75 साल बीत गए हैं। इसी कड़ी में आज हम लोग 15 अगस्त के दिन अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। इस शुभ अवसर पर हमारे देशवासी काफी खुश हैं और इसे लेकर उत्सुक भी। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने अपना स्वतंत्रता दिवस कल यानी 14 अगस्त के दिन मनाया। आजादी के फौरन बाद दोनों देश बटवारे का कारण अलग हो गए थे। भारत पाकिस्तान को आजाद हुए 75 साल होने को हैं, उसके बाद भी दोनों देशों के बीच दुश्मनी ज्यों की त्यों बनी हुई है। कहते हैं सिनेमा देशों को जोड़ने का काम करता है। भारत की कई फिल्मों को देश-विदेश में खूब पसंद किया जाता है। वहीं पाकिस्तान में भारत की अधिकतर फिल्में विशेष तौर पर देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों को बैन कर दिया जाता है। पाकिस्तान के भीतर भारत की कई फिल्मों को बैन किया गया है। आजादी के इस शुभ अवसर पर आज हम जानेंगे आखिर वो कौन-कौन सी भारतीय फिल्में हैं? जो पाकिस्तान में बैन हो गई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Independence Day: भारत की इन फिल्मों से डर गया था पाकिस्तान, कर डाली थीं बैन - फोटो : Social media

मुल्क

पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को अपने देश में रिलीज होने से पहले ही बैन कर दिया था। फिल्म में एक मुस्लिम परिवार की कहानी को दिखाया गया है, जिसे आतंकवादी होने के शक में गिरफ्तार कर लिया जाता है। फिल्म बनारस की पृष्ठभूमि पर आधारित है जिसमें ऋषि कपूर एडवोकेट मुराद अली मोहम्मद और तापसी पन्नू एडवोकेट आरती के रोल में हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Independence Day: भारत की इन फिल्मों से डर गया था पाकिस्तान, कर डाली थीं बैन - फोटो : Social media

राजी

ये फिल्म रिलीज होने के बाद खूब हिट हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 100 करोड़ रुपयों की कमाई की। इस फिल्म को भी पाकिस्तान में बैन कर दिया गया। पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड का कहना था कि इस फिल्म में कई विवादित कंटेंट हैं, जिनमें पाकिस्तान की नकारात्मक छवि को दिखाया गया है। मूवी में दिखाया गया है कि आलिया को जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। जहां से वह भारत को खुफिया जानकारी देती है। फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। 

4 of 6
Independence Day: भारत की इन फिल्मों से डर गया था पाकिस्तान, कर डाली थीं बैन - फोटो : Social media

फैंटम 

ये फिल्म भी साल 2015 में रिलीज की गई थी। फिल्म पाकिस्तानी आतंकवादी और मुंबई हमलों के आतंकी हाफिज सईद के ऊपर आधारित है। इस फिल्म को भी पाकिस्तान में बैन किया जा चुका है। मूवी में सैफ अली खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। 

विज्ञापन

5 of 6
Independence Day: भारत की इन फिल्मों से डर गया था पाकिस्तान, कर डाली थीं बैन - फोटो : Social media

नाम शबाना

साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म ने खूब लोकप्रियता हासिल की थी। इस फिल्म में तापसी ने एक बॉक्सर और अंडरकवर एजेंट का रोल निभाया है। इस फिल्म में तापसी पन्नू, अक्षय कुमार और मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं। इस मूवी को भी पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने बैन कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Independence Day: भारत की इन फिल्मों से डर गया था पाकिस्तान, कर डाली थीं बैन - फोटो : Social media

बेबी

ये फिल्म भी साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई। फिल्म 'बेबी' में एक खूंखार आतंकी को पकड़ने के मिशन पर निकले एक भारतीय जासूस की कहानी को दिखाया गया है। इस मूवी को भी पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने रिलीज होने से पहले ही बैन कर दिया था। बेबी फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें