भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज रविवार, 19 नवंबर को खेला जा रहा है। दोनों टीमें 20 साल बाद फाइनल में आमने-सामने आई हैं। यह क्रिकेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है। कई मशहूर हस्तियां मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद हैं। वहीं, विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी स्टेडियम में मौजूद हैं। शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अथिया शेट्टी, गौरी खान, सुहाना खान, आर्यन खान, अबराम खान, शनाया कपूर, आशा भोसले भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंच चुकी हैं।