फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2023: रणवीर सिंह के साथ फाइनल देखने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, मैदान पर किसकी ओर इशारा करती दिखीं

Sun, 19 Nov 2023 04:43 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल के लिए आज इंडिया इस रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही है। इस फाइनल मैच को देखने तमाम मशहूर हस्तियां पहुंच चुकी हैं। कई बॉलीवुड सितारे मैच का लुत्फ उठाने पहुंचे हैं। वहीं अब दीपिका पादुकोण भी अपने पति और अभिनेता रणवीर सिंह के साथ मैच देखने पहुंचीं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है। स्टेडियम से रणवीर सिंह और दीपिका की कई तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
अहमदाबाद की नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मैच देखने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह, बहन अनीशा और पिता प्रकाश पादुकोण के साथ पहुंची हैं। इस दौरान वे इंडिया टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाती नजर आईं।
Emmy Awards: एमी अवार्ड्स में इतिहास रचने के लिए तैयार हैं ये एक्टर्स, शानदार एक्टिंग से जीता है फैंस का दिल
विज्ञापन

3 of 6
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
वहीं लुक के बात करें तो दीपिका पादुकोण और उनकी बहन अनीशा को इंडिया टीम की जर्सी में देखा गया। दीपिका ने लाइट मेकअप और पोनीटेल के साथ अपना लुक पूरा किया। वहीं, रणवीर सिंह के लुक की बात करें तो उन्होंने भी दीपिका की तरह इंडिया टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए लाल जर्सी और जैकेट पहना था। इसके साथ ही उन्होंने चश्मे और टोपी से अपना लुक पूरा किया।
WC 2023 Final Photos: शाहरुख, दीपिका, अनुष्का समेत ये 11 सेलेब्स फाइनल देखने आए, किंग खान का पूरा परिवार मौजूद

4 of 6
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के मैच के दौरान दीपिका और रणवीर का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दीपिका, उनकी बहन अनीशा और रणवीर सिंह को अहमदाबाद के स्टेडियम के स्टैंड पर खड़े होकर मैच का आनंद लेते हुए देखा गया। वीडियो की शुरुआत में रणवीर सिंह अपने प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाते हैं और उन्हें फ्लाइंग किस देते हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण अपनी बहन अनीशा और पति रणवीर के साथ बातचीत करती नजर आती हैं। इस दौरान वे मैदान पर खिलाड़ियों की ओर इशारा करती हुई भी नजर आईं।

Salman Khan: पिता सलीम ने सलमान खान को डेब्यू पर दी थी खास सलाह, भांजी अलीजेह के सामने 'टाइगर' ने किया खुलासा
विज्ञापन

5 of 6
प्रकाश पादुकोण, दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
वहीं, दीपिका के साथ उनके पिता की तस्वीर भी सामने आई है। यह तब की तस्वीर है, जब अभिनेत्री पिता प्रकाश पादुकोण के साथ मैच देखने के लिए रवाना हो रही थीं। वहीं स्टेडियम से सामने आई तस्वीरों में रणवीर और दीपिका के साथ सुहाना खान और आयुष्मान खुराना भी मैच का लुत्फ उठाते हुए नजर आए।
Anushka Sharma in WC Final: फाइनल देखने पहुंचीं अनुष्का का दिलकश अंदाज इन पांच तस्वीरों में देखिए
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका, रणवीर, अनीशा, शाहरुख और गौरी - फोटो : अमर उजाला
स्टेडियम से एक और तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान व्हाइट टीशर्ट में नजर आए। वहीं, गौरी ब्लैक कैजुअल ड्रेस में नजर आईं। दीपिका, रणवीर, अनीशा, शाहरुख और गौरी एक साथ मैच का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें