सिनेमा हॉल में फिल्म देखने पहुंचे कुछ लोग
- फोटो : अमर उजाला
फेडरेशन ऑफ इंडियन चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फिक्की) की रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान 12 फीसदी सिनेमाघर हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं। कई राज्यों में कोरोना के कहर को देखते हुए सिनेमाघर अब तक नहीं खुल पाए हैं, ऐसे में अंदाजा यही लगाया जा रहा है कि कुछ और सिनेमाघरों में फिर कभी रोशनी न हो।