फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान के रंग में रंगा दिखा बुर्ज खलीफा, सुहाना और अबराम के साथ सेलिब्रेट किया जन्मदिन

Tue, 03 Nov 2020 10:28 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : instagram/iamsrk
शाहरुख खान ने बीते दो नवंबर को अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्हें दुनियाभर से प्रशंसकों ने बधाइयां दीं। शाहरुख खान के जन्मदिन पर दुबई स्थित इमारत बुर्ज खलीफा उनके रंग में रंगा नजर आया, जिसे देखकर अभिनेता भी बेहद उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : instagram/karanjohar
शाहरुख खान के जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा ने एक शानदार लाइटिंग शो का आयोजन किया। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत ने शानदार अंदाज में शाहरुख खान को इस मौके पर बधाई दी। बुर्ज खलीफा पर शाहरुख की कई फिल्मों से ली गई तस्वीरें दिखाई गईं। बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के सिलसिले में किंग खान दुबई में ही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : instagram/karanjohar
शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर बुर्ज खलीफा के सामने से एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर देखकर काफी खुश हूं। मेरे दोस्त मोहम्मद अलाबार ने मेरी अगली फिल्म के पहले ही मुझे स्क्रीन पर दिखा दिया। दुबई में मेहमान होने के नाते, मेरे बच्चे इससे काफी प्रभावित हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ मैं भी इससे बहुत प्यार कर रहा हूं।‘

4 of 5
बच्चों के साथ शाहरुख खान - फोटो : instagram/srkuniverse
जन्मदिन सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक तस्वीर में शाहरुख खान और सुहाना पोज दे रहे हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में शाहरुख खान, उनके छोटे बेटे अबराम और आलिया छिब्बा (अबराम की कजिन) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : instagram/karanjohar
शाहरुख खान के दोस्त और फिल्ममेकर करण जौहर ने भी एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में शाहरुख खान खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं। करण जौहर ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे शाहरुख। लव यू। हमेशा ये लाइटें ऐसी ही जगमगाती रहें।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें