15 साल के बाद आमिर खान और किरण राव ने अपनी जिंदगी का एक बहुत बड़ा फैसला लिया। साल 2005 में शादी के बंधन में बंधें किरण राव और आमिर खान ने शनिवार को एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने अलग होने की खबर से हर किसी को हैरान कर दिया। इस बयान में इन्होने कहा कि वो आपसी सहमति से अलग हो रहें हैं और अपने बेटे आजाद की जिम्मेदारी दोनों मिलकर उठाएंगे। इस खबर ने कई प्रशंसकों के साथ कई कलाकारों का भी दिल तोड़ दिया। जिन्होंने इनके तलाक पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। अब पूजा भट्ट के बाद हिना खान ने भी इनके तलाक को लेकर प्रतिक्रिया दी है।
आमिर-किरण के तलाक की खबर से टूटा हिना का दिल
हिना खान ने इस खबर के बाद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा इस खबर के बाद उनका दिल टूट गया है। उन्होंने लिखा, 'सबसे अच्छा बनने के लिए सबसे बुरे से कैसे निपटना है, यह हमें सीखना चाहिए। आप दोनों को शुभकामनाएं।' हिना ने आमिर खान और किरण राव को उनके भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी। लेकिन जल्द ही हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और स्टोरी साझा की, जिसमें उन्होंने एक बड़ी बात कही।