फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादों का पिटारा: हिमेश रेशमिया और अल्का याग्निक की थ्रोबैक तस्वीर ने मचाई सनसनी, फैंस ने कह डाली ये बात

Wed, 16 Jun 2021 10:43 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की गलियों में बहुत सी ऐसी यादें, तस्वीरें और किस्से मौजूद हैं कि जब कोई भी पुरानी याद लोगों के सामने आती है तो फैंस उन पर दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। अक्सर मनोरंजन जगत के सितारे अपनी थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हैं जिन्हें देखकर लगता है कि वक्त कैसे पंख लगाकर उड़ जाता है। कभी कोई अपने बचपन की तस्वीर साझा करता है तो कोई अपने करियर के शुरुआती दिनों की याद को फैंस संग ताजा करता है। इन तस्वीरों को देख फैंस कई बार हैरान भी रह जाते हैं।

हिमेश रेशमिया और अलका याग्निक की तस्वीर ने मचाई खलबली

ऐसी ही एक थ्रोबैक तस्वीर हिमेश रेशमिया और अल्का याग्निक की वायरल हो रही है जिसमें दोनों गायक पोज देते नजर आ रहे हैं। हिमेशा रेशमिया इस तस्वीर में सफेद चेक शर्ट और पैंट पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही अपनी आवाज से मंत्रमुग्ध कर देने वाली अल्का याग्निक भी नारंगी सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर में दोनों का ही लुक बेहद बदला हुए नजर आ रहा है। इस तस्वीर में अलका बहुत प्यारी लग रहीं हैं, लेकिन हिमेश रेशमिया बिल्कुल ही अलग नजर आ रहे हैं जिसे देखकर फैंस भी हैरान हैं।



 
विज्ञापन

2 of 5
हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक - फोटो : Instagram
इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स जबरदस्त कमेंट करने लगे। बहुत से लोगों ने अलका याग्निक की खूबसूरती की तारीफ की तो वहीं हिमेश को देखकर भी लोग हैरान रह गए। एक यूजर ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- अमेजिंग तो वहीं एक ने लिखा- बहुत बढ़िया। फैंस का कहना है कि अब हिमेश ज्यादा जवान नजर आते हैं। ऐसा लग रहा है कि समय के साथ उनकी उम्र पीछे जा रही है। दरअसल पहले की तुलना में हिमेश अब ज्यादा फिट नजर आते हैं। बता दें कि हिमेश रेशमिया ने हाल ही में अपने नए एलबम का टाइटल सुरूर 2021 पोस्ट किया है। इसका पहला गाना साल 2006 में रिलीज हुआ था और हिट साबित हुआ था।




 
विज्ञापन

3 of 5
हिमेश रेशमिया - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें हिमेश रेशमियां जब इंडस्ट्री में आए थे तो उनकी बॉडी काफी हेल्दी थी, लेकिन उन्होंने वजन घटाकर फैंस को हैरान कर दिया था। बॉडी ट्रांसफर्मेशन के बाद से हिमेश की काफी तारीफ भी हुई थी। उनके गाए गानों ने दर्शकों का बहुत मनोरंजन किया है। एक वक्त ऐसा था जब हिमेश के गाने जबरदस्त हिट हुआ करते थे।

4 of 5
हिमेश रेशमिया - फोटो : सोशल मीडिया
उनका गाना 'झलक दिखला जा', 'नाम है तेरा', 'आशिक बनाया आपने', 'मुझको याद सताए तेरी', 'हुक्का बार' बंपर हिट हुआ था। उस वक्त के सभी फंक्शन और पार्टियों में हिमेश रेशमिया के गाने ही बजा करते थे। हिमेश ने अभिनय का भी प्रदर्शन किया है। वो 'कर्ज', 'द एक्सपोज', 'आपका सुरूर', 'हैप्पी हार्डी और हीर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि उनकी गायिकी को लोगों ने बहुत पसंद किया था, लेकिन अभिनय के तौर पर उन्हें खास सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अलका याग्निक - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें अलका की तो वो इंडस्ट्री की दिग्गज गायिका हैं। उन्होंने अपने गानों से दर्शकों का दिल जीता है। अलका लगभगल 700 फिल्मों में गाना गा चुकी हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा गाने कुमार सानु और उदित नारायण के साथ गाए हैं। दोनों ही गायकों के साथ उनकी जुगलबंदी श्रोताओं को बहुत पसंद आती थी। उनके गाए गाने जैसे 'घूंघट की आड़ से', 'कुछ कुछ होता है', 'दिल ने ये कहा है दिल से', 'मेरी महबूबा' सुपरहिट हुए थे। इन गानों के लिए अलका को राष्ट्रीय और फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें