फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव बर्ड्स: केएल राहुल और अथिया शेट्टी की तस्वीर देख अफवाहों का बाजार फिर गर्म, इस वजह से दिखे साथ

Wed, 16 Jun 2021 08:40 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
के एल राहुल और आथिया शेट्टी - फोटो : Twitter
बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अथिया अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। अथिया अपनी फिल्मों से ज्यादा क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहती हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है लेकिन कई बार दोनों को साथ में देखा गया है। अथिया और राहुल सोशल मीडिया पर भी कई बार साथ में तस्वीरें साझा कर चुके हैं। अब एक बार फिर दोनों जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं। 

इस वजह से आए दोनों साथ 
सोशल मीडिया पर तो अथिया और केएल राहुल की नजदीकियां स्पष्ट तौर पर दिखती ही हैं लेकिन अब इन दोनों के रिश्ते की बात प्रोफेशनल लेवल पर भी पहुंच गई है। हाल ही में दोनों को एक ही कंपनी का ब्रांड एंबेसडर साइन किया गया है। इस फोटोशूट की तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और दोनों साथ में बेहद कूल लग रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
के एल राहुल, आथिया शेट्टी - फोटो : Twitter
बता दें दोनों ने चश्मों और सनग्लासेस की एक कंपनी के लिए फोटोशूट करवाया है। अथिया शेट्टी ने इसकी जानकारी और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि केएल राहुल ब्लैक ब्लेजर और व्हाइट हाईनेक पहने नजर आ रहे हैं। वहीं अथिया ने डार्क ब्लू और पर्पल कलर की ड्रेस पहनी है।
 
विज्ञापन

3 of 5
के एल राहुल और आथिया शेट्टी - फोटो : Instagram
केएल राहुल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अथिया के साथ तस्वीरें साझा की हैं। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेलने के लिए इंग्लैंड में है। बीते दिनों अथिया ने एक तस्वीर साझा की थी जिसे देखकर फैंस ने अंदाजा लगा लिया था कि वो भी इंग्लैंड में ही हैं। ऐसे में एक बार फिर दोनों की तस्वीर अफवाहों का बाजार गर्म कर रही है।
 

4 of 5
के एल राहुल और आथिया शेट्टी - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां हैं जिनका रिश्ता दोस्ती से होते हुए शादी तक जा पहुंचा। हाल फिलहाल की जोड़ियों की बात करें तो अनुष्का-विराट, हार्दिक-नताशा, युवराज-हेजल जैसे अन्य कपल हैं जिन्होंने अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया। अब लग रहा है कि इस लिस्ट में क्रिकेटर के एल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी का नाम भी जुड़ने वाला है। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आथिया शेट्टी, के एल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राहुल और अथिया दोनों जब भी साथ दिखे हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। केएल राहुल और अथिया के बीच अफेयर की खबरें लंबे समय से आती रही हैं। वहीं अथिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह काफी समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आईं हैं। आथिया आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में नजर आईं थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें