फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्ड छपने के बाद होते-होते रह गई थी शिल्पा की शादी, करवाचौथ के दो दिन पहले तोड़ दिया था रिश्ता

Wed, 28 Aug 2019 01:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शिंदे - फोटो : social media
'भाबीजी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी और रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' विनर शिल्पा शिंदे का आज जन्मदिन है। शिल्पा आज 42 साल की हो गई हैं। मुंबई में जन्मी शिल्पा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। 42 की उम्र में भी शिल्पा सिंगल ही हैं और फिलहाल उनका शादी करने का कोई मूड नहीं है। आइए शिल्पा के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
विज्ञापन

2 of 5
shilpa shinde

शिल्पा शिंदे और रोमित राज सीरियल 'मायका' (2007-09) में एक-दूसरे के पार्टनर बने थे। इसी दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ीं। प्यार हुआ और दोनों ने 29 नवंबर 2009 को गोवा में शादी करने का फैसला भी किया लेकिन ये शादी कभी नहीं हो पायी। शादी के कार्ड छप चुके थे लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि करवा चौथ के ठीक दो दिन पहले शिल्पा ने शादी तोड़ने का फैसला ले लिया।

विज्ञापन

3 of 5
Shilpa Shinde

शिल्पा ने इस शादी तोड़ने के पीछे की असली वजह 7 साल बाद साल 2016 में दिए एक इंटरव्यू में बताई थी। शिल्पा ने कहा था- करवाचौथ के दो दिन पहले उन्हें एहसास हुआ कि रोमित एक एडजस्टिंग पति साबित नहीं हो सकते। दरअसल, शिल्पा ने रोमित को अपनी परेशानी बताई थी लेकिन रोमित ने शिल्पा की परेशानी समझे बगैर उनकी फैमिली की बेइज्जती की थी। आखिरकार, शिल्पा ने तय कर लिया कि वो अब रोमित से शादी नहीं करेंगी और उन्होंने इस रिश्ते को खत्म कर दिया।

4 of 5
shilpa shinde
साल 2017 में बिग बॉस के 11वें सीजन को जीतने के बाद शिल्पा शिंदे फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी में' एक डांस नम्बर में नजर आई थीं और इसके बाद उन्होंने कुछ रिएलिटी शोज किए। इसके बाद बेशक शिल्पा खबरों में बनी रहती हैं लेकिन उनके हाथ कुछ बड़ा नहीं लग पाया है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने आलिया समेत पूरे बॉलीवुड पर उठाया सवाल, बोली-'हमें गाली देते हैं और...'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shilpa shinde
शिल्पा शिंदे ने इस साल फरवरी में कांग्रेस पार्टी जॉइन की। उन्होंने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम व चरण सिंह सपरा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी में शामिल होने के बाद एक इंटरव्यू में शिल्पा ने कहा कि वो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती हैं। हालांकि इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें