फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर भीख मांगने वाली रानू मंडल के वो 5 वीडियो, जो सामने आते ही चंद पलों में वायरल

Wed, 28 Aug 2019 01:39 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranu Mondal - फोटो : file photo
रानू मंडल (Ranu Mondal) इन दिनों इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई हैं। पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर के मशहूर गाने को गा अपना जीवन यापन करने वाली रानू मंडल की किस्मत अब बदल गई है। सोशल मीडिया सेंसेशन रानू मंडल को गाने के ऑफर लगातार मिल रहे हैं। रानू मंडल (Ranu Mondal) ने म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया के लिए गाना भी गा लिया है। अब खबर आ रही है कि हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) के लिए गाए गाने के लिए उन्हें लगभग 6-7 लाख रुपये मिले हैं। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आज हम आपको बॉलीवुड में 'तेरी मेरी कहानी' गाने से कदम रख चुकी रानू के 5 ऐसे वीडियोज दिखाने जा रहे हैं जिसके वायरल होते ही वो स्टार बन गईं।
विज्ञापन

2 of 5
रानू मंडल और एतींद्र चक्रवर्ती - फोटो : फेसबुक
सबसे पहले बात उस गाने की जिसके बाद रानू चर्चा में आ गईं
एक प्यार का नगमा है गाने का वीडियो जब वायरल हुआ तो रानू की आवाज सुन हर शख्स हैरान रह गया। लोग उन्हें दूसरी लता मंगेशकर कहने लगे। वीडियो की लोकप्रियता बढ़ी तो ये बॉलीवुड तक भी पहुंची और रानू रातों-रात स्टार बन गईं। रानू मंडल रेलवे प्लेटफॉर्म पर गाती थीं। आमतौर पर वो पश्चिम बंगाल के रानाघाट स्टेशन पर गाना गाकर अपना गुजर-बसर करती थीं। एक दिन वहां से गुजरते वक्त यतींद्र चक्रवर्ती (Atindra Chakraborty) ने रानू का गाना सुना। उन्होंने रानू के गाने की वीडियो रिकॉर्ड कर ली और सोशल मीडिया में अपलोड कर दी।
 
विज्ञापन

3 of 5
रानू मंडल - फोटो : instagram
'तू मेरा जानू है तू मेरा दिलबर है'
साल 1980 में आई फिल्म 'हीरो' का गाना 'तू मेरा जानू है तू मेरा दिलबर है' जिसनें अनुराधा पौडवाल को इंडस्ट्री में पहचान दिलाई अब वही गाना रानू मंडल गाती हुई नजर आ रही हैं। ये वीडियो उनके दिन फिरने से पहले का है। इस वीडियो को देख लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। अब करें भी क्यों न रानू ने गाना ही इतना अच्छा गाया है।
 

4 of 5
रानू मंडल - फोटो : सोशल मीडिया
'डफली वाले डफली बजा'
रानू 'डफली वाले डफली बजा' गाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो के देखकर कहा जा सकता है कि रानू किसी स्टूडियो में बैठी हैं और साथ में काफी सार लोग मौजूद हैं। बता दें कि ये गाना फिल्म सरगम का है। सरगम 1979 में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋषि कपूर, जया प्रदा और शशिकला नजर आई थीं। इस सुपरहिट गाने को मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने गाया था। वहीं रानू भी इस गाने को काफी खूबसूरती से गा रही हैं। रानू के साथ मौजूद लोगों के हावभाव देखकर साफ कहा जा सकता है कि उन्हें रानू का गाना कितना पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya - फोटो : Social Media
तेरी मेरी कहानी
एक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने उन्हें अपनी अपकमिंग मूवी 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में गाने का मौका दिया। इसमें रानू मंडल ने तेरी मेरी कहानी नाम का गाना गाया है। हिमेश रेशमिया ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें रानू स्टूडियो में रिकॉर्डिंग कर रही हैं। उनके पास हिमेश खुद खड़े हैं और गाइड कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें