फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 के दशक में हर डायरेक्टर की पहली पसंद थी ये हीरोइन, शादी के बाद छोड़ दी इंडस्ट्री, जाकर बस गई विदेश में

Tue, 14 Sep 2021 11:58 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
माधवी - फोटो : ट्विटर
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए 80 और 90 का दशक काफी महत्वपूर्ण दौर रहा है। इस दशक में बॉलीवुड ने कई अभिनेत्रियों को पर्दे पर राज करते देखा। लेकिन अब ये अभिनेत्रियां बड़े पर्दे से दूर हैं। इन्ही में से एक हीरोइन थी दक्षिण भारतीय फिल्मों की स्टार रहीं माधवी। माधवी ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के अलावा हिंदी की भी कुछ फिल्मों में काम किया। वो उस दौर में हर डायरेक्टर की पहली पसंद हुआ करती थी। आज माधवी का जन्मदिन है।

साउथ के साथ हिंदी सिनेमा की स्टार भी रहीं माधवी
माधवी का जन्म 14 सितंबर 1962 को हुआ था। वो 58 साल की हो चुकी हैं। माधवी की गिनती उन एक्ट्रेसेस में की जाती है, जिन्होंने साउथ की फिल्मों से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया और बाद में बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। माधवी ने मुझे शक्ति दो, मिसाल, लोहा, सत्यमेव जयते, प्यार का मंदिर, स्वर्ग, 'जख्म' सहित कई फिल्मों में काम किया। वे 1994 में आई फिल्म खुदाई में आखिरी बार दिखी थीं।
विज्ञापन

2 of 6
माधवी - फोटो : ट्विटर
धूप में निकला ना करो रूप की रानी...ये गाना तो आपने खूब सुना होगा। इस गाने में अमिताभ बच्चन के साथ माधवी ने ही रोमांस किया था। आज भी ये गाना लोगों की जुबान पर होता है। 80 के दशक में माधवी काफी पॉपुलर थीं लेकिन एक समय के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। 
विज्ञापन

3 of 6
माधवी - फोटो : ट्विटर
माधवी ने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा सुपरहिट फिल्म एक दूजे के लिए में भी माधवी साइड रोल में नजर आईं। इसके अलावा माधवी ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म अंधा कानून और अग्निपथ में काम किया था।

4 of 6
माधवी - फोटो : सोशल मीडिया
माधवी ने तेलुगु फिल्म 'थूरपु पद्मारा' में अभिनय किया था। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। 80 के दशक में वे हर डायरेक्टर की पहली पसंद थीं।
विज्ञापन

5 of 6
माधवी - फोटो : ट्विटर
माधवी ने 14 फरवरी 1996 को राल्फ शर्मा से शादी कर ली थी। माधवी और राल्फ की पहली मुलाकात हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ योगा साइंस एंड फिलॉसफी में हुई थी। इसके बाद माधवी कम फिल्मों में ही नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माधवी - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बाद माधवी अपने पति के साथ विदेश में शिफ्ट हो गईं। उनके पति का फार्मास्यूटिकल बिजनेस है। उनकी बेटियों के नाम प्रिस्सिल्ला, टिफनी और इवेलीन हैं। माधवी अब हसबैंड और बेटियों के साथ न्यू जर्सी में रहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें