फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Buckingham Murders: 'मेयर ऑफ ईस्टटाउन' की कॉपी है द बकिंघम मर्डर्स? हंसल मेहता ने ट्रोल को दिया करारा जवाब

Sat, 07 Sep 2024 01:27 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द बकिंघम मर्डर्स - फोटो : इंस्टाग्राम
हंसल मेहता अपनी अगली थ्रिलर 'द बकिंघम मर्डर्स' की रिलीज के लिए तैयार हैं। इसमें करीना कपूर मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेलर के शानदार प्रदर्शन के बाद, इंटरनेट पर फिल्म और केट विंसलेट की प्रशंसित मिनी सीरीज 'मेयर ऑफ ईस्टटाउन' के बीच तुलना शुरू हो गई। स्वाभाविक रूप से, नेटिजन्स ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और फिल्म की कहानी को कॉपी बताया। इसी पर अब निर्देशक हंसल मेहता ने चुप्पी तोड़ी है और आरोपों पर जोरदार प्रतिक्रिया देते नजर आए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एकता कपूर, करीना कपूर और हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक एक्स यूजर ने हाल ही में हंसल मेहता की आने वाली फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' पर चुटकी लेते हुए उसे 'मेयर ऑफ ईस्टटाउन' की कॉपी बताया, तो इंटरनेट पर तुलना की चर्चा होने लगी। यूजर ने लिखा, 'मेयर ऑफ ईस्टटाउन। भगवान के लिए कुछ ओरिजनल लाएं।' हालांकि, हंसल मेहता ने इस आरोप पर बड़ी ही सादगी के साथ प्रतिक्रिया दी है। हंसल ने कहा, 'देखने के बाद निर्णय लें। जल्दबाजी में निष्कर्ष पर न पहुंचें।'
विज्ञापन

3 of 5
हंसल मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसा लगता है कि हंसल मेहता को पूरा भरोसा है कि उनकी कहानी का सस्पेंस है और यह दर्शकों को जरूर पसंद आएगा। ट्रेलर लॉन्च पर करीना कपूर से यह भी पूछा गया कि क्या उनका किरदार 'मेयर ऑफ ईस्टटाउन' में केट विंसलेट के प्रदर्शन से प्रभावित है। करीना ने अटकलों को संबोधित करते हुए साफ किया, 'मेरे पास स्क्रिप्ट मेयर ऑफ ईस्टटाउन के रिलीज होने से एक साल पहले आई थी।' 

Stree 2: स्त्री 2 के क्रेडिट वॉर को लेकर अमर कौशक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- फिल्म के बिजनेस के लिए काफी अच्छा है

4 of 5
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने आगे कहा, 'अभिनेताओं को अन्य अभिनेताओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। मैं केट विंसलेट की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और मैं उनके काम को करीब से देखती हूं।' हंसल मेहता ने स्पष्ट कर दिया कि उनकी फिल्म एचबीओ मिनी सीरीज की रीमेक नहीं है। हालांकि तुलनाएं सामने आती रहती हैं। 

Devara: गणेश चतुर्थी पर जूनियर एनटीआर ने साझा की 'देवरा' की नई झलक, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द बकिंघम मर्डर्स - फोटो : इंस्टाग्राम: @kareenakapoorkhan
जानकारी हो कि 'मेयर ऑफ ईस्टटाउन' एक अमेरिकी क्राइम ड्रामा है है जिसमें केट विंसलेट एक छोटे शहर में हुई हत्या की जांच करती हैं। 'द बकिंघम मर्डर्स' को मुख्य रूप से हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी शूट किया गया है। इसमें रणवीर बरार एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं और यह 13 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें