गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा को बीते दिन परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाते देखा गया। जश्न के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। अपनी फिल्मों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मैं आसानी से काम स्वीकार नहीं करता, लेकिन जो लोग सोचते हैं कि मुझे काम नहीं मिल रहा है, मैं उन्हें कहना चाहूंगा कि मुझ पर कृपा है बप्पा की। मैंने पिछले वर्ष 100 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट छोड़े हैं।'