स्वतंत्रता दिवस पर्व से ठीक पहले रिलीज हुई अभिनेता सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा अभिनीत फिल्म ‘गदर 2’ देश के सिने इतिहास में 40वें दिन तक सिनेमाघरों में टिकी रही फिल्मों की कमाई के हिसाब से हिंदी फिल्मों में नंबर वन फिल्म बन गई है। फिल्म ने शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म ‘पठान’ से लगातार बढ़त बनाए रखी है। अभी तक का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नौवें हफ्ते तक सिनेमाघरों में टिकी रही फिल्म ‘पठान’ का है जिसके हिंदी संस्करण ने 524.23 करोड़ रुपये की कमाई की थी।