फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंट्रोवर्सी क्वीन कही जाती हैं पंगा गर्ल कंगना, पहले भी इन खुलासों से मचा चुकी हैं हंगामा

Fri, 12 Nov 2021 08:00 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऋतिक रोशन, कंगना रणौत, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इंडस्ट्री की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर किसी ना किसी मुद्दे पर कंगना अपने विचार साझा करती हैं जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो जाता है। अब हाल ही में एक बयान से वह एक बार फिर विवादों में फंस गई हैं। दरअसल एक सम्मिट के दौरान कंगना रणौत ने कहा कि देश को 1947 में आजादी भीख में मिली थी और देश को असली आजादी साल 2014 में मिली।

पहले भी हंगामा बरपा चुकी हैं कंगना

दरअसल, उनके इस बयान का इशारा नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की ओर था। कंगना का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनका जमकर विरोध किया जाने लगा और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब कंगना के किसी बयान ने हंगामा मचाया हो, इससे पहले भी कंगना ऐसे खुलासे कर चुकी हैं जिनसे हंगामा बरपा था।
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रणौत और ऋतिक रोशन - फोटो : PTI
ऋतिक से झगड़ा

साल 2016 में कंगना ने खुलासा किया था कि वह ऋतिक रोशन को डेट कर रही थीं। फिल्म कृष 3 की शूटिंग के दौरान दोनों रिलेशनशिप में थे और ऋतिक ने उनसे शादी का वादा किया था लेकिन बाद में इस रिश्ते को अपनाने से इनकार कर दिया था। वहीं ऋतिक ने इन दावों को झूठा बता दिया था जिसके बाद टीवी पर एक इंटरव्यू में कंगना ने और भी बातें कही थीं जो लंबे समय तक विवादों में रही थीं।
विज्ञापन

3 of 6
कंगना रनौत और करण जौहर - फोटो : Social Media
करण जौहर को बताया मूवी माफिया

कॉफी विद करण पर जो भी सेलिब्रिटी जाता है उसके मुंह से ऐसी बातें निकलती हैं जो कुछ समय तक चर्चा में रहती हैं। हालांकि जब कंगना करण के शो में पहुंची तो उन्होंने ऐसी बातें कह दी जिससे जबरदस्त विवाद हो गया। कंगना ने कहा कि करण नेपोटिजम के फ्लैग बियरर हैं और मूवी माफिया हैं।

4 of 6
कंगना रनौत और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के निधन को बताया हत्या

सुशांत सिंह राजपूत के अचानक दुनिया से गुजर जाने पर हर किसी को गहरा सदमा लगा था। वहीं कंगना ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उनकी हत्या की गई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि जरूर सुशांत इंडस्ट्री के कुछ ऐसे राज जानता था जिसकी वजह से उसकी हत्या की गई है, मैं यह खुलासे कर ना सिर्फ अपना करियर बल्कि जिंदगी खतरे में डाल रही हूं, मुझे सरकार से सुरक्षा चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई को पीओके बताना

साल 2020 में कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से मूवी माफिया से भी ज्यादा डर लगता है और उन्हें ऐसा लगता है कि महाराष्ट्र पीओके की तरह है। उनके इस बयान के बाद जबरदस्त विवाद हुआ था और बाद में कंगना का ऑफिस भी तोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विटर बैन

कंगना ने ट्विटर पर शुरुआत की लेकिन एक के बाद एक विवादित बयानों के चलते वह सुर्खियों में बनी रहीं। इसके बाद एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को साल 2002 वाला अपना विराट रूप दिखाना चाहिए ताकि वह ममता बनर्जी को समझा सकें। उनके इस ट्वीट के बाद ट्विटर के नियमों के उल्लंघन को लेकर उनका ट्विटर हमेशा के लिए बैन करवा दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें