फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: इन सुपरहिट फिल्मों के लिए सलमान खान नहीं थे पहली पसंद, भाईजान की जगह ले सकते थे ये कलाकार

Thu, 11 Nov 2021 11:46 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
बेहतरीन अदाकारी और लुक्स के दम पर लोगों को दीवाना बनाने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। बड़े- बड़े निर्माता और निर्देशक सलमान खान को अपनी फिल्म में कास्ट करने की लाख कोशिशें करते रहते हैं। सलमान खान की फिल्में अक्सर बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ देती है। लेकिन, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सलमान की कई फिल्मों के लिए वह मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। इन फिल्मों के लिए सलमान से पहले किन्हीं और सितारों से संर्पक किया था। आइए जानते हैं सलमान की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में-

मैंने प्यार किया 
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान के मासूम और रोमांटिक अंदाज को काफी पसंद किया गया था। हालांकि, इस फिल्म के लिए पहले दीपक तिजोरी को चुना गया था। लेकिन, बाद में दीपक को सूरज बड़जात्या की किसी और फिल्म में रोल मिल गया और फिल्म में सलमान खान की एंट्री हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
करण अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
करण अर्जुन
शाहरुख खान के साथ फिल्म करण- अर्जुन में सलमान खान की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। लेकिन, बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि सलमान खान से पहले राकेश रोशन ने अपनी इस फिल्म में अर्जुन के करिदार के लिए अजय देवगन को चुना था।
विज्ञापन

3 of 5
कुछ कुछ होता है - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ कुछ होता है 
शाहरुख खान और काजोल स्टारर इस फिल्म में सलमान खान अमन का किरदार निभाते नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। हालांकि, सलमान से पहले इस किरदार के लिए चंद्रचूर सिंह को चुना था। लेकिन किसी वजह से वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाएं। 

4 of 5
वांटेड  - फोटो : सोशल मीडिया
वांटेड 
सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वांटेड' के लिए मेकर्स की पहली करण नाथ थे। हालांकि, बाद में इस फिल्म के लिए सलमान को कास्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बजरंगी भाईजान  - फोटो : सोशल मीडिया
बजरंगी भाईजान 
कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बजरंगी भाईजान के लिए पहले ऋतिक रोशन को फाइनल किया गया था। लेकिन बाद में यह फिल्म सलमान खान की झोली में चली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें