इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। सिनेमाघर इस वक्त एक या दो नहीं, बल्कि पूरी चार बड़ी फिल्मों से गुलजार हैं। इसी महीने रिलीज हुई रणबीर कपूर की 'एनिमल' देखने दर्शक आ रहे हैं। 21 दिसंबर को रिलीज हुई शाहरुख खान की डंकी और इसके एक दिन बाद रिलीज हुई प्रभास की 'सलार' भी खूब पसंद की जा रही हैं। इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म 'एक्वामैन 2' भी भारतीय सिनेमाघरों में लगी है। शुक्रवार को इन फिल्मों की कमाई कैसी रही? आइए जानें...