फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा-अंबानी के पास भी नहीं इस एक्टर जितनी महंगी कार, साउथ के ये सितारे करते हैं लग्जरी गाड़ियों की सवारी

Tue, 24 Aug 2021 09:21 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साउथ एक्टर्स कार - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सितारों से लेकर क्रिकेटर्स तक सेलेब्रिटियों को महंगी गाड़ियों का शौक सभी को होता है। फिल्मी सितारे अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए महंगी गाड़ियां खरीदते हैं। हालिया वक्त में दक्षिण भारतीय अभिनेता अपनी महंगी कार खरीदने को लेकर खासी चर्चाओं में रहे हैं। इस लिस्ट में ऐसे कई अभिनेता शामिल है, जिनके पास एक से एक महंगी कारे हैं। हाल जूनियर एनटीआर ने कुछ दिनों पहले एक ऐसी कार खरीदी है, जो पूरे देश में उनके अलावा किसी के पास नहीं है। वो पहली कार है, जो भारत में किसी शख्स के पास है। क्या आप जानते हैं कि कौन कौन से वो दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता हैं, जिनके पास करोड़ों रुपये की गाड़ियां गैराज में मौजूद हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास
फिल्म 'बाहुबली' के  स्टार एक्टर प्रभास अपनी हर फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की फीस लेते हैं। साथ ही वो अपने स्टाइल और शौक को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। अपनी फिल्मों की अपार सफलता के बाद उन्होंने Rolls Royce Phantom जैसी सबसे महंगी कारों में से एक खरीदी है। इस कार को कस्टमाइज कराने के बाद इस कार की कीमत 8 करोड़ बताई जाती है। साउथ के सितारों में सबसे महंगी कार प्रभास के पास ही है।
विज्ञापन

3 of 6
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
राम चरण
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में राम चरण एक बहुत बड़ा नाम हैं। वो कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। वह फिल्मों के साथ-साथ सफल प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन भी हैं। राम चरन के पास एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियों का एक सुपर क्लेक्शन हैं। राम चरण ने हाल में 'Range Rover Biography' कार खरीदी है। इस कार की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये है।

4 of 6
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
जूनियर एनटीआर
तेलुगु सिनेमा में नन्दमूरि तारक रामाराव जूनियर यानि जूनियर एनटीआर एक जाना माना नाम हैं। उनकी फिल्में सिर्फ उनके नाम पर चलती है। अभी हाल में एनटीआर ने एक बेहद शानदार और महंगी लेम्बोर्गिनी कार खरीदी है। ये लेम्बोर्गिनी कार पूरे देश में इकलौता मॉडल है, जो जूनियर एनटीआर के पास है। उन्होंने लेम्बोर्गिनी का Urus ग्रेफाइट कैप्सूल एडिशन खरीदा है। इस कार को लेम्बोर्गिनी स्पेशल डिमांड पर एनटीआर के लिए लेकर आई है। उसकी कीमत 3.75 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

5 of 6
चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया
चिरंजीवी
साउथ के आइकॉनिक यानि महान कलाकारों की लिस्ट में सुपरस्टार चिरंजीवी का नाम आता है। उनके पास एक से एक कई महंगी लग्जरी गाड़ियां हैं। उनके पास महंगी गाड़ियों में से एक  Rolls Royce Phantom है जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
महेश बाबू
अभिनेता महेश बाबू अपनी एक्टिंग और क्यूट पर्सनेलिटी के कारण पसंद किए जाते हैं। उनके पास दुनिया की मशहूर एसयूवी Range Rover कार है। इस महंगी कार की कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें