अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
कोरोना महामारी से पूरा देश एकजुट होकर जंग लड़ रहा है और इससे बचाव के लिए लोग कोविड-19 वैक्सीन लगवा रहे हैं। हाल ही में महानायक अमिताभ बच्चन ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवा ली है और उन्होंने इसकी तस्वीर साझा करते हुए मजेदार कैप्शन भी लिखा है। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी हर जानकारी फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। अब उन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज लेते हुए फोटो पोस्ट की है। अमिताभ बच्चन ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'दूसरा भी हो गया। कोविड वाला, क्रिकेट वाला नहीं। इसके बाद हंसने वाले इमोजी के साथ वो आगे लिखते हैं, सॉरी, सॉरी यह काफी बुरा था।'
कोविड 19: अमिताभ बच्चन ने लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज, तस्वीर साझा करते हुए लिखा मजेदार कैप्शन