बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी बेहतरीन कलाकार हैं। वह जिस किरदार को निभाते हैं, वह यादगार बन जाता है। फिल्मों में चाहे उनकी नगेटिव भूमिका हो या फिर पॉजिटिव वह दर्शकों के दिलों-दिमाग पर अलग ही छाप छोड़ जाते हैं। चाहे फिल्म मंटो हो या फिर सीरियस मेन उनकी अदाकारी दर्शकों का दिल जीत लेती है। नवाज मंजे हुए कलाकार हैं, जो हर तरह की भूमिका को इतनी शिद्दत से निभाते हैं, कि वह जीवंत हो जाती है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में यह मुकाम हासिल करने के लिए बेहद संघर्ष किया है और जमीन से उठे हुए कलाकार हैं।
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उनकी कई शानदार फिल्में मौजूद हैं। नवाज के अभिनय को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए हम उनकी 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में आपको बता रहे हैं, जो इस वक्त नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं, और आपको जरूर देखनी चाहिए। आइए जानते हैं कौन-सी हैं यह फिल्में...