फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: विक्रम गोखले का निधन और ऋचा चड्ढा का सपोर्ट कर फंसीं स्वरा भास्कर, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sat, 26 Nov 2022 07:55 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
vikram gokhale, swara bhaskar - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया चकाचौंथ से भरी हुई है और यहां पर रोज कुछ नया होता है। फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के साथ साथ कलाकारों के पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी सामने आती रहती है। वहीं अपने चहेते सितारे और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
विक्रम गोखले - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का शनिवार को निधन हो गया। 77 वर्षीय  अभिनेता ने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस बात की पुष्टि अभिनेता की बेटी ने की है। उन्होंने कहा, “यह पुष्टि की जाती है कि श्री विक्रम गोखले का आज दोपहर निधन हो गया। हम इस कठिन समय में सभी को उनकी शुभकामनाओं, समर्थन और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं”। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता के अवशेषों को बाल गंधर्व रंग मंदिर ले जाया जाएगा और अंतिम संस्कार वैकुंठ में किया जाएगा। अभिनेता के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही शोक की लहर दौड़ गई है।

Vikram Gokhale: पीएम मोदी ने विक्रम गोखले को दी श्रद्धांजलि, उद्धव ठाकरे ने भी दुख जताते हुए कही यह बात

 

विज्ञापन

3 of 11
स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा - फोटो : Social media
बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इस समय अपने हाल ही में भारतीय सेना को लेकर किए गए एक ट्वीट के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जानी वाली ऋचा के खिलाफ इस मामले में सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर राजनेताओं तक ने मुहिम छेड़ दी है। सभी ऋचा पर जमकर बरस रहे हैं। लोगों का कहना है कि अभिनेत्री ने भारतीय सेना का अपमान किया है, जिसके कारण उन पर केस भी दर्ज कराया जा चुका है। ऋचा के इस विवाद को लेकर बॉलीवुड दो गुटों में बंट गया है। जहां बहुत से सेलेब्स उनके कमेंट की आलोचना कर रहे हैं, वहीं अब अभिनेत्री स्वरा भास्कर ऋचा का सपोर्ट करती नजर आई हैं। लेकिन ऐसा करना अभिनेत्री को भारी पड़ गया है, सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

ऋचा चड्ढा का समर्थन करना स्वरा भास्कर को पड़ा भारी, लोगों ने अभिनेत्री सिखाया देशभक्ति का पाठ

4 of 11
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा के बुलंद सितारों में से एक रहे दिलीप कुमार साहब ने हिंदी सिनेमा को कई शानदार फिल्में दी हैं और आज भी वह लोगों के दिलों में जिंदा है। अब उनकी 100वीं बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर निर्माता शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर द्वारा स्थापित फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन की तरफ से फिल्म फेस्टिवल की घोषणा की गई है। जिसके तहत दिग्गज दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की शानदार फिल्मों को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

20 शहर, 30 सिनेमाघर...100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगा दिलीप कुमार की यादों का कारवां

विज्ञापन

5 of 11
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पाःद राइज' को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है। फिल्म ने भारत में ही नहीं विदेश में भी धमाल मचाया है और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। वहीं, अब फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए यह रूस में भी रिलीज के लिए तैयार है। दिसंबर में होने वाले फिल्म के प्रीमियर में भाग लेने के लिए अल्लू अर्जुन भी रूस जाएंगे।
 

रूस में रिलीज के लिए तैयार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा द राइज’, दिसंबर में होने जा रहा है प्रीमियर

विज्ञापन

6 of 11
अहिल्याबाई बाई - फोटो : सोशल मीडिया

सोनी टीवी का पॉपुलर सीरियल 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' इन दिनों विवादों में फंसा हुआ है। सीरियल की कहानी रानी अहिल्याबाई से जुड़ी है, जिसमें महाराजा सूरजमल का भी जिक्र किया गया है। लेकिन अब यह सीरियल अपने गलत तथ्य दिखाने की वजह से विवादों में आ गया है। 17 नवंबर को प्रसारित हुए एपिसोड में महाराजा सूरजमल को कायर दिखाया गया, जिसके बाद से ही हरियाणा और राजस्थान के कई स्थानों पर सीरियल के मेकर्स के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

'अहिल्याबाई' में महाराजा सूरजमल को 'कायर' दिखाना मेकर्स को पड़ा भारी, राजस्थान-हरियाणा में हुआ

 

विज्ञापन

7 of 11
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस फेम शहनाज गिल को चाहने वालों का कमी नहीं है। दिन-ब-दिन अभिनेत्री की फैन फॉलोइंग बढ़ते जा रही है। हाल ही में उनकी फैन फॉलोइंग इस का एक उदाहरण देखने को मिला है।  सोशल मीडिया पर शहनाज गिल के फैन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज गिल की फैन फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। वहीं, अभिनेत्री उन्हें गले लगाकर चुप कराती दिखाई दे रही हैं। 

शहनाज गिल को देख फूट-फूटकर रोने लगी फैन, अभिनेत्री ने लगाया गले, वायरल हुआ वीडियो

8 of 11
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस फेम टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रही हैं, जिसकी वजह उनका व्यवहार बन गया है। हाल ही में, सोशल मीडिया पर दीपिका का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे अपने साथ खड़े शख्स को आंखे दिखा रही हैं। लोग इस वायरल वीडियो पर रिएक्ट कर रहें है और दीपिका को खरी-खोटी सुना रहे हैं। लेकिन, सवाल यह उठता है कि आखिर दीपिका ने ऐसा क्या कर दिया कि लोग उनकी क्लास लगा रहे हैं? आइए जानते हैं...

गिरते-गिरते बचीं दीपिका कक्कड़, जिस फैन ने की मदद उसी को दिखाई आंख, बोलीं- मुझे हाथ मत लगाओ

 

9 of 11
फिरोज खान पाकिस्तानी अभिनेता - फोटो : social media

पाकिस्तानी एक्टर फिरोज खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में उनको बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर सभी फैंस को शुक्रिया करते हुए अवॉर्ड डेडिकेट भी किया। इसके बाद उनके फैंस अभिनेता को बधाइयां देते नजर आ रहे हैं लेकिन इसी बीच कुछ यूजर्स उन्हें खरी-खोटी भी सुनाते दिखाई दिए। दरअसल अभिनेता फिरोज खान की बीवी सईदा अलीजे ने घरेलू हिंसा का केस कर दिया था। अब जबकि अभिनेता ने अवार्ड मिलने के बाद पोस्ट साझा की तो कुछ यूजर्स फिर से सक्रिय हो गए।

पाकिस्तानी अभिनेता को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, कभी पत्नी ने लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप

10 of 11
कृति सेनन-प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में कृति, वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आईं। वहीं, दर्शकों ने भी इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दिया। इन दिनों, वरुण धवन और कृति सेनन अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में, कृति सेनन और वरुण धवन ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें वरुण धवन ने कृति सेनन की निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात कही। साथ ही सोशल मीडिया पर कृति सेनन के भी कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह अपने दिल की बात करती दिख रही हैं।

'आदिपुरुष' फेम प्रभास से शादी करना चाहती हैं कृति सेनन, एक्टर की तारीफ में कही यह बात
विज्ञापन

11 of 11
कार्तिक आर्यन, पश्मीना रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। एक ओर अभिनेता की फिल्म 'फ्रेडी' का टीजर जारी हुआ है, तो 'शहजादा' से भी उनका फर्स्ट लुक आउट हुआ है। दोनों ही फिल्मों में अभिनेता का एक अलग अवतार देखने को मिल रहा है। वहीं, कार्तिक की प्रोफेशनल लाइफ के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में चल रही है। कुछ दिनों पहले कार्तिक आर्यन का नाम सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के साथ जुड़ा था, तो अब ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन के साथ अभिनेता की नजदीकियों की खबरें सामने आ रही हैं।

ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना को डेट करने की खबरों पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे अब फर्क नहीं पड़ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें