फिल्म: भेड़िया
- फोटो : सोशल मीडिया
अमर कौशिक निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन सधी हुई शुरुआत की थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.48 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने हिंदी भाषा में 7.37 करोड़, तेलुगू में 10 लाख और तमिल भाषा में एक लाख का बिजनेस किया था। वहीं, अब इसके दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला है। अब तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 10 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 17.48 करोड़ हो गया है।
Kriti Sanon: 'आदिपुरुष' फेम प्रभास को डेट कर रही हैं कृति सेनन? बोलीं- शादी करना चाहती हूं