फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: तुनिशा की पीएम रिपोर्ट आई सामने और राजू को याद कर भावुक हुए भाई दीपू, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sun, 25 Dec 2022 08:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
तुनिशा शर्मा-राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आती हैं तो कभी सितारों की निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें। आज भी मनोरंजन जगत में बहुत कुछ हुआ। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं...
विज्ञापन

2 of 11
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के अचानक आत्महत्या कर लेने से पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। छोटे पर्दे के कई सितारों ने एक्ट्रेस के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी है। इस बीच तुनिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी अब सामने आ गई है। जेजे अस्पताल में एक्ट्रेस का पोस्टमार्टम हुआ जिसकी रिपोर्ट में कई सवालों के जवाब मिल गए हैं। बता दें कि एक्ट्रेस की निधन के बाद से ही ये अफवाहें उड़ने लगी थीं कि वह प्रेग्नेंट थीं। हालांकि पुलिस ने फिलहाल इन अफवाहों को खारिज कर दिया है। 
Tunisha Sharma Death: कैसे हुई तुनिशा शर्मा की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

विज्ञापन

3 of 11
दीपू श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राजू श्रीवास्तव होते तो आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे होते। उत्तर प्रदेश में कानपुर के रहने वाले राजू श्रीवास्तव का जन्म  25 दिसंबर 1963 को हुआ था। इसी साल 21 सितंबर  को राजू दुनिया छोड़ गए। लाखों, करोड़ों चेहरों को मुस्कान देने वाले राजू श्रीवास्तव सबको रुला कर चले गए। 'हंसाने वाला चला गया अपनों को रुलाकर, कमाने वाला चला गया अपनों को बसाकर, हर शख्स सहमा सा रहने लगा, अपना गम छुपाकर, फिर मुड़कर कभी नहीं देखा, अपना वादा भुलाकर।' करियर के उफान पर राजू श्रीवास्तव इतने व्यस्त रहे कि कभी उनको अपना जन्मदिन मनाने का समय ही नहीं मिला। आज कानपुर में उनका परिवार गरीबों में राशन, कंबल बांटकर उनका जन्मदिन मना रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी लखनऊ, कानपुर में कई रास्तों के नाम राजू श्रीवास्तव की याद में कर दिए हैं। राजू श्रीवास्तव के जन्मदिन पर उनके छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने ढेर सारी बातें शेयर की। आइए सुनते हैं उन्हीं की जुबानी..... 
Raju Srivastav Birthday: भाई ने सुनाई कामयाबी की रुला देने वाली कहानी, जहां हैं खुश हैं नहीं तो लौटकर न आ जाते

4 of 11
देवोलीना ने पति और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया क्रिसमस - फोटो : insta
टीवी की गोपी बहु यानी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में शाहनवाज शेख संग अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। इस बार शादी के बाद उनका पति शाहनवाज संग ये पहला क्रिसमस है। दोनों ने दोस्तों के साथ जमकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस की मां अनिमा भट्टाचार्जी को भी साथ में बेहद खुश देखा जा सकता है।
Merry Christmas: देवोलीना ने शादी के बाद सेलिब्रेट किया पहला क्रिसमस, पति शाहनवाज संग इस अंदाज में आईं नजर
विज्ञापन

5 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के झगड़े अक्सर टीआरपी के खेल में मेकर्स को कभी निराश नहीं करते हैं, जिसके चलते मेकर्स ने शो को आगे बढ़ाने का फैसला तक ले लिया था। हाल ही में, बिग बॉस का प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें सलमान खान और मनीष पॉल एक साथ नजर आ रहे हैं। इसके बाद बीबी हाउस के कंटेस्टेंट 27 दिसंबर को सलमान खान के जन्मदिन के लिए एक स्पराइज डांस करते हैं, जिसे देख अभिनेता भी खुश हो जाते हैं।
Bigg Boss 16: बिग बॉस के कंटेस्टेंट ने सलमान को जन्मदिन पर दिया धमाकेदार सरप्राइड, देख इमोशनल हुए 'भाईजान'

 

विज्ञापन

6 of 11
चलपति राव - फोटो : सोशल मीडिया

तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता चलपति राव का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। अभिनेता को अपने घर ही दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 78 साल के अभिनेता के निधन से फैंस और परिवार दोनों ही सदमे में हैं। अभिनेता पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे थे। 
दुखदः तेलुगू सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चलपति राव का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन

7 of 11
ब्रैंडन 'बूगी बी' मॉन्ट्रियल - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रैंडन 'बूगी बी' मॉन्ट्रियल को एक वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट ग्रोसरी स्टोर के बाहर गोली मार दी गई थी। 43 साल के बूगी बी एक कॉमेडियन थे, जो इंस्टाग्राम और टिक्कॉक दोनों पर अपनी वीडियो पोस्ट करते थे। शुक्रवार को यह वारदात न्यू ऑरलियन्स में हुई, जहां टिकटॉक स्टार अपनी दादी के लिए ग्रोसरी शॉपिंग करने आए थे।
दुखद: टिकटॉक स्टार बूगी बी की गोली मारकर हत्या, दादी के लिए खरीदारी करते वक्त हुई वारदात

8 of 11
अटल बिहारी वायपेयी के किरदार में पंकज त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम
भारतीय जनता पार्टी के ओजस्वी नेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के 98वें जन्मदिन पर देश विदेश में उनको खूब याद किया जा रहा है। इसी मौके पर उनकी जीवनी पर बनने जा रही फिल्म ‘मैं अटल हूं’ की पहली झलक जारी कर दी गई है। इस फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाने का मौका अभिनेता पंकज त्रिपाठी को मिला है और पंकज ने इस पहली झलक में अटल का जो रूप धरा है, उसे देखकर सभी हतप्रभ हैं।
Main Atal Hoon: पंकज त्रिपाठी ने धरा पूर्व प्रधानमंत्री का अद्भुत रूप, फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का मोशन पोस्टर जारी

9 of 11
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media
अभिनेत्री तुनिशा शर्मा के अचानक आत्महत्या कर लेने की खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोगों में शोक की लहर है। वहीं अभिनेत्री के परिवार के दुख का तो अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। एक्ट्रेस की मौत के मामले में अब तक पुलिस 14 लोगों के स्टेटमेंट ले चुकी है जबकि को-स्टार शीजान खान को चार दिन की कस्टडी में लिया गया है। एक के बाद एक कई एंगल सामने आ रहे हैं और इसी बीच अब तुनिशा शर्मा के मामा का कहना है कि शीजान खान कई लड़कियों के संपर्क में थे।
Tunisha Sharma Death: तुनिशा शर्मा के रिश्तेदार ने शीजान खान पर लगाया आरोप, कहा- कई लड़कियों के...

10 of 11
नीना गुप्ता-मसाबा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री नीना गुप्ता ने इंडस्ट्री में अपने लिए खास जगह बनाई है। वह 63 वर्ष की उम्र में भी सिनेमा में एक्टिव हैं और दमदार रोल अदा कर रही हैं। मगर, एक वक्त ऐसा था, जब उन्हें लीड रोल ऑफर नहीं हो रहे थे। हाल ही में नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने यह बात कही है। मसाबा ने एक मीडिया बातचीत के दौरान नीना गुप्ता के फिल्मी करियर से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं। इस दौरान मसाबा ने कहा कि उनकी मां को यह तक कह दिया गया था कि वह कभी लीड एक्ट्रेस नहीं बन पाएंगी। आखिर ऐसा क्या हुआ था, आइए जानते हैं...
Neena Gupta: बेटी मसाबा ने की मां नीना गुप्ता के करियर पर बात, बोलीं- इस वजह से मां को नहीं मिले लीड रोल

विज्ञापन

11 of 11
सारा खान - फोटो : सोशल मीडिया

'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' फेम तुनिशा शर्मा के अचानक आत्महत्या कर लेने से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हर शख्स सदमे में है। छोटे पर्दे के कई सितारों ने एक्ट्रेस के निधन पर शोक जताया है। इनमें से एक सारा खान भी हैं। सारा ने एक पोस्ट के जरिए तुनिशा को श्रद्धांजलि दी, साथ ही उनके कथित बॉयफ्रेंड पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। 
Tunisha Sharma: तुनिशा के को-स्टार शीजान पर फूटा सारा खान का गुस्सा, कहा- लोग रिलेशनशिप में क्यों आते हैं जब..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें