फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tunisha Sharma Death: प्यार को हर रिश्ते से ऊपर मानती थीं तुनिशा, कलाई पर गुदवा ली थी यह लाइन

Sun, 25 Dec 2022 02:28 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने बीते दिन सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अभिनेत्री की मौत के बाद से लगातार इसपर अपडेट जारी है। बीते दिन अभिनेत्री की मां ने उनके को-स्टार शीजान पर अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने जीशान को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को आज कोर्ट में पेशी के लिए ले गए थे, जिसके बाद अदालत ने जीशान को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। 20 साल की एक जिंदादिल लड़की के इस तरह से दुनिया से विदा लेने से हर किसी को सदमा लगा है। 
विज्ञापन

2 of 4
तुनिशा शर्मा - फोटो : insta
तुनिशा के दोस्त और उनके परिवार के लोग अभी भी इस बात का विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि अभिनेत्री अब इस दुनिया में नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तुनिशा के ख्वाबों की एक लंबी लिस्ट थी। अभी तो उनका करियर शुरू हुआ था और उन्होंने जिंदगी को जीना शुरू किया था। तुनिशा प्यार में भरोसा करती थीं और इसको लेकर उन्होंने खुद को एक तोहफा भी दिया था। 

इसे भी पढ़ें- Glass Onion Review: बिना बंदूक वाले जासूस से सुनिए आलीशान महल की सत्यकथा, ‘ओम शांति ओम’ के रंग भी नजर आएंगे
 
विज्ञापन

3 of 4
तुनिशा शर्मा - फोटो : insta
तुनिशा ने अपनी मौत के करीब 12 हफ्ते पहले हाथ की कलाई पर एक टैटू बनवाया था, जिसपर लिखा था, सबसे ऊपर प्यार...'। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए तुनिशा ने कैप्शन दिया था-  बकेट लिस्ट, आखिरकार इंक करवा लिया, थैंक्यू, मुझे ये बहुत पसंद आया। बता दें कि तुनिशा प्यार पर बहुत भरोसा करती थीं। वह प्यार को भगवान से ऊपर मानती थीं। 
विज्ञापन

4 of 4
शीजान खान, तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिन बाद 21 जनवरी को तुनिशा अपना जन्मदिन मनाने वाली थीं। बर्थडे के कुछ ही दिन पहले अभिनेत्री ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वर्कफ्रंट की बात करें तो, सीरियल से इतर, तुनिशा ने फिल्म फितूर और बार बार देखो में यंग कटरीना कैफ का किरदार निभाया था। विद्या बालन की 'कहानी 2' फिल्म में भी वह नजर आ चुकी थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें