फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: गंगूबाई काठियावाड़ी का नाम बदलने की सलाह और महेश मांजरेकर पर केस, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Wed, 23 Feb 2022 08:17 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म गंगूबाड़ी काठियावाड़ी के खिलाफ दायर सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। अदालत के इस फैसले से फिल्म निर्माता को राहत मिली है। कांग्रेस एमएलए अमीन पटेल और अन्य लोगों ने बॉम्बे हाईकोर्ट में फिल्म को रोकने के लिए याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
1 of 10
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुझाव दिया कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का नाम बदल दिया जाना चाहिए क्योंकि अदालतों में कई मामले लंबित हैं जिनमें फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है। फिल्म की रिलीज की प्रस्तावित तारीख 25 फरवरी है। जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस जेके माहेश्वरी की पीठ बॉम्बे हाईकोर्ट के एक आदेश के खिलाफ दायर अपील पर विचार कर रही थी। हाईकोर्ट ने मुंबई की एक अदालत द्वारा फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के निर्माता, अभिनेत्री आलिया भट्ट, लेखक एस हुसैन जैदी आदि के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत पर जारी समन पर रोक को जारी रखा था। गंगूबाई के दत्तक पुत्र ने वकीलों अरुण कुमार सिन्हा और राकेश सिंह के माध्यम से हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है।

सुप्रीम कोर्ट: फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का नाम बदलने का सुझाव, कल फिर से होगी सुनवाई
 
विज्ञापन

2 of 10
Sukesh Chnadrashekhar, Sara Ali Khan - फोटो : Instagram
200 करोड़ की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस और नोरा फतेही का नाम जुड़ा था। अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में नया खुलासा हुआ है।जैकलीन के साथ सुकेश के टारगेट पर तीन और बॉलीवुड अभिनेत्रियां थी। सुकेश चंद्रशेखर के साथ अब सारा अली खान, भूमि पेडनेकर और जान्हवी कपूर का नाम भी जुड़ रहा है। सुकेश ने तीनों अभिनेत्रियों को महंगे गिफ्ट्स देने की कोशिश की थी। जिसमें यह भी सामने आया है कि जान्हवी को सुकेश की पत्नी ने 18 लाख रुपये भी दिए गए थे। 

Money Laundering: ठग सुकेश चंद्रशेखर के टारगेट पर थीं ये तीन अभिनेत्रियां, जान्हवी कपूर को दिए थे 18 लाख रुपये और गिफ्ट्स
विज्ञापन

3 of 10
झुंड में अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन की स्पोर्ट्स ड्रामा 'झुंड' का ट्रेलर बुधवार दोपहर को रिलीज किया गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे फुटबॉल कोच विजय (अमिताभ) स्लम के बच्चों को अपनी फुटबॉल टीम में खेलने के लिए तैयार कर रहे हैं। फिल्म के इस तीन मिनट के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे विजय टीनएजर्स को अपराध के जीवन से निकालकर एक खिलाड़ी में तब्दील करने की कोशिश करता है। इसके बाद ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे विजय उपद्रवी, आपराधिक प्रवृत्ति वाले इन टीनएजर्स के गिरोह को एक टीम में बदल देता है और इन बच्चों की पूरी जिंदगी बदल जाती है।

Jhund: अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' का ट्रेलर हुआ रिलीज, फुटबॉल कोच बन दे रहे ट्रेनिंग

4 of 10
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत को उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। वो आए दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल-फिलहाल वो यूपी चुनाव में अपनी सक्रियता के लिए चर्चा में बनी हुई हैं। वे सोशल मीडिया पर लगतार बीजेपी के पक्ष में वोट देने की अपील करती नजर आ रही हैं। एक बार फिर कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली है, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की एक वीडियो डाली है। वहीं उन्होंने एक स्टे्टस भी डाला, जिसमें उन्होंने योगी सरकार का समर्थन किया है। कंगना ने स्टेट्स में लिखा "अब ना सोएगा कोई भूखे पेट, योगी सरकार उत्तर प्रदेश के लिए सुख और समृद्धि का है संकेत। योगी सरकार ने पांच वर्षों में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया है। गरीब जरुरतमंदों के घरों में चूल्हा जलाया है। योगी जीतेगा तो UP जीतेगा।"

 Kangna Ranaut: कंगना ने फिर किया यूपी के मुख्यमंत्री का समर्थन, लिखा-योगी जीतेगा तो यूपी जीतेगा
विज्ञापन

5 of 10
फाइल फोटो
अपनी मराठी फिल्म में नाबालिग बच्चों के साथ अश्लील दृश्य दिखाने के आरोप में अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर के खिलाफ आईपीसी की धारा 292, 34, पोक्सो धारा 14 और आईटी धारा 67, 67बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मामले में अदालत ने जांच के आदेश भी दिए हैं। इस बारे में महाराष्ट्र पुलिस ने न्यूज एजेंसी को जानकारी दी।

Mahesh Manjrekar: नाबालिग बच्चों के साथ अश्लील दृश्य दिखाने के आरोप में महेश मांजरेकर के खिलाफ मामला दर्ज, अदालत ने दिए जांच के आदेश
 
विज्ञापन

6 of 10
83 फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' ने कोरोना काल में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। संक्रमण के डर से सिनेमाघरों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में नाकाम रहे लोग, अब फिल्म का ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स ने इस फिल्म को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने से पहले टीवी पर प्रसारित करने का निर्णय लिया है।
 
83 The Film: ओटीटी से पहले टीवी पर प्रसारित होगी रणवीर सिंह की '83', जानिए कब और किस चैनल पर देख पाएंगे?
 
विज्ञापन

7 of 10
जेन मार्कजेवस्की का 31 साल की उम्र में हुआ निधन - फोटो : social media
'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' के स्टेज पर अपने गायन से लोकप्रियता हासिल करने वाली 'जेन मार्कजेवस्की' का बीते शनिवार को 31 साल की उम्र में निधन हो गया। वह फेफड़े, रीढ़ और लीवर में कैंसर से पीड़ित थीं। उनके परिवार ने इस खबर की पुष्टि की है। मार्कजेवस्की को 'नाइटबर्डी' के नाम से जाना जाता था। एक रिपोर्ट के अनुसार जेन मार्कज़वेस्की के परिवार ने उनकी मृत्यु के बारे में 'गहरे दर्द' के साथ एक बयान जारी किया। उन्होंने साझा किया कि उनकी मौत 'कैंसर के साथ चार साल की लड़ाई' के कारण हुई।

Jane Marczewski: 'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' की प्रतियोगी 'जेन मार्कजेवस्की' का कैंसर से निधन, 'नाइटबर्डी' के नाम से हैं मशहूर

दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा की फिल्म गहराइयां इन दिनों चर्चा में है। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इतनी बड़ी स्टारकास्ट होने के बाद भी फिल्म दर्शकों के बीच जगह नहीं बना पाई। दीपिका इस तरह की फिल्म करने के लिए लगातार ट्रोल हो रही हैं। वहीं कुछ लोग फिल्म के निर्देशक शकुन बत्रा को भी निशाने पर ले रहे हैं। इस फिल्म को देख चुकी एक ऑस्ट्रेलियन पत्रकार ने भी इसका मजाक उड़ाया है।
 
Gehraiyaan: ऑस्ट्रेलियन पत्रकार का भी दीपिका की फिल्म देखकर चकराया सिर, उड़ाया 'गहराइयां' का मजाक

9 of 10
लॉकअप - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत का रिएलिटी शो 'लॉकअप' चर्चाओं में बना हुआ है। दर्शकों को यह जानने की बेहद उत्सुकता है कि इस शो में कौने-से कलाकार कंगना की जेल में कैद होने वाले हैं। मेकर्स भी दर्शकों की दिलचस्पी को बढ़ाने के लिए धीरे-धीरे सदस्यों के नाम के ऊपर से पर्दा उठा रहे हैं। इसी बीच शो से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

Lock Upp: कंगना रणौत के शो को लताड़ने के बाद, अब राखी सावंत ने जताई लॉकअप का हिस्सा बनने की इच्छा; कहा- 'दीदी के लिए...'
विज्ञापन

10 of 10
जया बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : insta-jaya_bachchan_
प्रतीक्षा बंगले मामले में मुंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को निर्देश दिया कि वे बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को उनके जुहू स्थित बंगले प्रतीक्षा के एक हिस्से के अधिग्रहण के लिए जारी नोटिस के खिलाफ याचिका दायर करें। जस्टिस आरडी धानुका और जस्टिस एसएम मोदक की खंडपीठ ने उन्हें दो सप्ताह के भीतर बीएमसी को एक अभ्यावेदन दाखिल करने का निर्देश दिया है।

कोर्ट का आदेश: 'प्रतीक्षा' बंगले मामले में बीएमसी को दो हफ्ते के भीतर अभ्यावेदन दाखिल करे बच्चन परिवार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें