Def Jam India
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारत में एक स्टाइल के रूप में हिप-हॉप ने लोकप्रियता की तेज रफ्तार पकड़ी है। डेफ जैम इंडिया की शुरुआत भारतीय कलाकारों को नाम कमाने की दिशा में काफी मदद कर सकती है क्योंकि डेफ जैम के दीवाने दुनिया भर में हैं। यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया तथा साउथ एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ देवराज सान्याल कहते हैं, “भारत में डेफ जैम इंडिया को लॉन्च करने का इससे बेहतर समय हो ही नहीं सकता है। हमारे घरेलू हिप-हॉप और रैप कलाकार इस क्षेत्र में तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पॉप के साथ मजबूती स्थापित कर रहे हैं। डेफ जैम इंडिया स्थानीय स्ट्रीट और रैप संस्कृति, भारतीय ध्वनियों और अद्वितीय बहुभाषी प्रवाह से प्रभावित और प्रेरित होगा।”
डेफ जैम के भारत में आने को लेकर इसके चेयरमैन और सीईओ टुंजी बालोगुन कहते हैं, “यूके, यूरोप, अफ्रीका और एशिया में हमारे हालिया लॉन्च के बाद हम दुनिया भर में डेफ जैम परिवार में डेफ जैम इंडिया का स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित हैं। हिप-हॉप वैश्विक युवा संस्कृति की नब्ज को दर्शाता है और वास्तविक समय में नई कहानियों और आवाजों का वृत्तांत करता है। डेफ जैम इंडिया दुनिया भर के दर्शकों को भारतीय हिप-हॉप संस्कृति को बेहतरीन तरीके से खोजने और अनुभव करने का अवसर प्रदान करेगा और इस क्षेत्र से उभरने वाले अत्याधुनिक कलाकारों की अगली पीढ़ी की पेशकश करेगा।”