फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सिद्धू मूसेवाला के आखिरी गाने पर कार्रवाई और अल्लू अर्जुन हुए ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 26 Jun 2022 08:01 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सिद्धू मूसेवाला, अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार का मतलब बेशक छुट्टी से होता है लेकिन मनोरंजन जगत में छुट्टी वाले दिन भी हलचल बनी रहती है। आज भी सिनेमा जगत में काफी कुछ हुआ है। दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना रिलीज किया गया, जिसे यूट्यूब से कुछ ही घंटों में डिलीट कर दिया है। दूसरी तरफ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं। इसके अलावा, मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ है। आइए आपको बताते हैं।  
विज्ञापन

2 of 11
यू ट्यूब ने हटाया सिद्धू मूसेवाला का नया गीत - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हम लोगों के बीच नहीं हैं। 29 मई को सिंगर की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई, जिसके बाद से ही फैंस उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं। लेकिन जाते-जाते भी सिद्धू मूसेवाला अपने फैंस को एक गाना दे गए, जो उनके निधन के बाद रिलीज हुआ। इस गाने का टाइटल एसवाईएल (SYL) है, जिसे यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। सोशल मीडिया पर आते ही यह गाना छा गया। साथ ही इस गाने की वजह से विवाद भी खड़ा हो गया, जिस वजह से यूट्यूब की तरफ से चंद ही घंटों में इस गाने को डिलीट भी कर दिया गया। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।

Sidhu Moosewala: यूट्यूब से क्यों डिलीट हुआ सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना? हत्या के बाद हुआ था रिलीज
विज्ञापन

3 of 11
अभिनेता आर माधवन - फोटो : amar ujala
अभिनेता आर माधवन इस समय अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च होने के बाद हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा था लेकिन शनिवार को उनके दिए एक बयान की वजह से नेटिजन्स ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। हालांकि इसके बाद अभिनेता ने अपनी गलती को स्वीकार किया और माना कि वह ट्रोल होने योग्य थे। दरअसल अभिनेता आर माधवन ने फिल्म प्रमोशन के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान)पर अपने विचार रखे थे और इस दौरान उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा- 'इसरो ने अपने मिशन मंगल के दौरान पीएसएलवी c-25 रॉकेट लॉन्च करने के और उसे मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचने के लिए हिंदू पंचांग की मदद ली थी।

R Madhavan: हिंदू पंचांग के बयान पर ट्रोलिंग के बाद आर माधवन को हुआ गलती का एहसास, बोले- मैं इसी लायक हूं

4 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने पांच दशक पुराने रो बनाम वेड फैसले को पलट दिया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद अमेरिका में महिलाओं को गर्भपात कराने का कानूनी दर्जा खत्म हो गया है। उच्चतम न्यायालय के इस फैसले के बाद कई हॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर निराशा व्यक्त की है। अब बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो स्टोरीज शेयर की हैं। पहली स्टोरी में उन्होंने एक कार्टून पोस्ट किया है। वहीं दूसरी स्टोरी में उन्होंने अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा का एक नोट शेयर किया है।

Priyanka Chopra: गर्भपात कानून पर यूएस सुप्रीम कोर्ट के फैसले से प्रियंका नाराज, सोशल मीडिया पर लिख दी यह बात
 
विज्ञापन

5 of 11
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की वजह से सुर्खियों में हैं। 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' के बाद अब रणबीर की तीसरी फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों के मुताबिक लव रंजन के निर्देशन में बन रही रणबीर और श्रद्धा स्टारर अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में दोनों एक्टर्स के अलावा डिंपल कपाड़िया भी अहम किरदार में नजर आएंगी। पर्दे के पीछे रहने वाले मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर भी इस फिल्म से एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं।

Ranbir Kapoor: 'शमशेरा' और 'ब्रह्मास्त्र' के बाद रोम-कॉम फिल्म में नजर आएंगे रणबीर कपूर, शूटिंग हुई पूरी
विज्ञापन

6 of 11
आश्रम 3 रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'आश्रम' एमएक्स प्लेयर की पॉपुलर वेब सीरीज है, जिसके तीन पार्ट रिलीज हो चुके हैं। इस सीरीज में एक ऐसे आश्रम की कहानी दिखाई गई है, जिसमें आस्था की आड़ में गैर-कानूनी काम किए जाते हैं और आश्रम पर राज बाबा निराला का होता है। इस किरदार को बॉबी देओल ने निभाया है। यह सीरीज अपने पहले सीजन से ही विवादों में है। 'आश्रम' पर हिंदू भावनाओं को आहत और हिंदुओं को बदनाम करने का आरोप लग चुका है और अब इन तमाम पर बॉबी देओल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Aashram 3: हिंदुओं को बदनाम करने के आरोप पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'सीरीज में कुछ भी गलत नहीं'
विज्ञापन

7 of 11
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता 'पुष्पा: द राइज' के बाद से काफी बढ़ गई है। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब फैंस 'पुष्पा: द रूल' का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही फिल्म फिल्म की शूटिंग भी शुरू होने वाली है। हाल ही में अल्लू अर्जुन को पुष्पा राज के लुक में स्पॉट किया गया। इस दौरान उनका वजन बढ़ा हुआ दिख रहा था, जिस वजह से उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा।

Allu Arjun: बढ़े हुए वजन के साथ ‘पुष्पा राज’ के लुक में दिखे अल्लू अर्जुन, ट्रोल्स बोले- ये बूढ़ा होता जा रहा है

8 of 11
ऋतिक रोशन, विद्युत जामवाल, टाइगर श्राफ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल अपने अभिनय के साथ ही एक्शन के लिए भी जाने जाते हैं। विद्युत इन दिनों अपनी फिल्म 'खुदा हाफिज चैप्टर 2: अग्निपरीक्षा' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान जब उनकी तुलना ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और आदित्य रॉय कपूर से की गई, तो उन्होंने इस पर एक बड़ा बयान दे दिया। फिल्म के प्रमोशन के दौरान विद्युत जामवाल से पूछा गया कि वो खुद को बाकी एक्शन स्टार्स ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और आदित्य रॉय कपूर से अलग दिखाने के लिए क्या करते हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए विद्युत ने कहा, 'जितने भी जेंटलमैन का नाम अपने लिया है, वो सभी बेहतरीन एक्शन स्टार्स हैं।

Vidyut Jammwal: एक्शन में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ से हुई विद्युत की तुलना, तो बोले- वो बेहतरीन पर मैं...

9 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी आए दिन फैंस के साथ अपना अलग-अलग लुक साझा करती रहती हैं। उनके इन विभिन्न तरह के गेटअप को कई बार लोग पसंद करते हैं, तो वहीं कई बार इसके चलते वह ट्रोलिंग का शिकार हो जाती है। हालांकि, इन सबके बाद भी उर्फी बिना किसी की परवाह किए बिना अपनी मर्जी से अपनी जिंदगी जीती हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने फैंस के लिए अपनी एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Social Media: छोटी ड्रेस पहन स्वीमिंग पूल में मस्ती करती दिखीं उर्फी जावेद, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

10 of 11
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल का रिश्ता अब किसी के छिपा नहीं है। दोनों ने कुछ समय पहले ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है। दोनों अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। केएल राहुल और आथिया शेट्टी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एकदूसरे के साथ स्पॉट भी किया जाता है। बीते दिनों ये भी खबरें थीं कि बहुत जल्द दोनों शादी के बंधने में बंधने वाले हैं। शादी की खबरों के बीच आथिया और केएल राहुल को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। हालांकि ये कपल न तो एकसाथ एयरपोर्ट पर साथ दिखा और न ही एकसाथ कोई पोज दिया है। हालांकि मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है।

Athiya Shetty-Kl Rahul: केएल राहुल संग जर्मनी रवाना हुईं आथिया शेट्टी, खास वजह से एक महीने रहेंगी साथ
विज्ञापन

11 of 11
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज 'जुग जग जियो' की वजह से चर्चा में हैं। उनकी इस फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में उनकी एक्टिंग को भी दर्शकों की काफी सराहना मिल रही है। 'भूल भुलैया 2' के बाद कियारा की यह दूसरी फिल्म है जिसे दर्शक इतना पसंद कर रहे हैं। इस बीच कियारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जो जमकर वायरल हो रही हैं।

Kiara Advani: ब्लैक साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं कियारा आडवाणी, क्यूटनेस से लूटा फैंस का दिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें