फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सिद्धार्थ-अदिति के अफेयर की चर्चा और भूकंप पीड़ितों की मसीहा बनीं सनी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरेंं

Sun, 19 Feb 2023 07:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सिद्धार्थ-अदिति, सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर दिन कुछ न कुछ नया होते रहता है। फैंस भी अपने फेवरेट सितारों से जुड़ी जानकारी पाने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े मियां छोटे मियां का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे एक्शन अभिनेता नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन टाइगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले अली अब्बास जफर कर रहे हैं। यही वजह है कि दर्शक बड़े पर्दे पर फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। हाल ही में अली ने इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट दिया है।
Bade Miyan Chote Miyan: बडे़ मियां छोटे मियां के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म, सेट की तस्वीर देख फैंस हुए हैरान
विज्ञापन

3 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'शहजादा' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 17 फरवरी 2023 को रिलीज हुई है। फिल्म के रिलीज डे पर कार्तिक अपने माता-पिता के साथ बप्पा के दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर गए थे। वहां से लौटते हुए मुंबई पुलिस ने कार्तिक आर्यन का चालान काट दिया। दरअसल, कार्तिक आर्यन के ड्राइवर ने कार को नो पार्किंग जोन में खड़ा कर दिया था। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने कार्तिक की कार का फोटो बाकायदा ट्विटर पर शेयर किया है और इसके साथ बेहद मजेदार कैप्शन लिखा है।
Kartik Aaryan: कार्तिक का चालान काटने के बाद मुंबई पुलिस ने किया मजेदार ट्वीट, लिखा- डोंट डू द 'भूल'

4 of 11
Sonu Sood - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनू सूद बॉलीवुड के दमदार एक्टर माने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय के दमपर पहचान बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड में तमाम फिल्में बनाई हैं। हालांकि इन दिनों वह फिल्मों से दूर चल रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी वह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कोरोना महामारी के दौरान सोनू सूद ने लाखों लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया था। जिसके बाद से वह सुर्खियों में बने रहते हैं। लोग उनको अपना भगवान मानते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कोई फैन या परेशान शख्स ट्विटर पर सोनू को टैग करके मदद मांगता है तो भी वह उसकी मदद करते हैं। इस वजह ये साउथ में तीन जगह अभिनेता का मंदिर बनाया जा चुका है। एक बार फिर से वह भारत की सबसे बड़ी थाली को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
Sonu Sood: सोनू सूद के नाम पर बनाई गई भारत की सबसे बड़ी थाली, 20 लोग एकसाथ खा सकते हैं खाना
विज्ञापन

5 of 11
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। वह अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। बीते दिनों नवाजुद्दीन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। इन दिनों अभिनेता और उनकी पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा है। नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया था कि वह उन्हें बेसिक जरूरत का सामान उपलब्ध नहीं करवा रहे हैं। वहीं अब हाल ही में नवाजुद्दीन के दुबई वाले घर में काम करने वाली लड़की सपना को लेकर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह रोती हुई नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि माजरा क्या है- 
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन के दुबई वाले घर में फंसी काम करने वाली लड़की, रो-रोकर सुनाई आपबीती
विज्ञापन

6 of 11
पठान, बाहुबली 2 - फोटो : social media
शाहरुख खान की फिल्म पठान इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड तोड़ने में लगी हुई है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान ने करीब चार साल बाद हिंदी सिनेमा में धमाकेदार वापसी की है। शाहरुख की पठान फैंस को खूब पसंद आ रही है। 25 जनवरी को जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, उसके बाद तो बादशाह के फैंस में फिल्म को लेकर ऐसी दीवानगी देखी गई कि लोग इसके टिकट के लिए मुंहमांगी कीमत तक देने को तैयार थे। वहीं अब शाहरुख खान और उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी और आ रही है कि पठान ने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 
Pathaan Collection: 'बाहुबली 2' पर भारी पड़ा 'बादशाह' का दांव, प्रभास की फिल्म को पछाड़ पठान ने बनाया रिकॉर्ड
विज्ञापन

7 of 11
सलमान खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान और शाहरुख खान के फैंस दोनों को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही उनका यह इंतजार पूरा होने वाला है। सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में एक स्पेशल सीक्वेंस के लिए दोनों साथ नजर आएंगे। दोनों इस सीक्वेंस की शूटिंग कब शुरू करेंगे, इसे लेकर जानकारी सामने आई है! मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अप्रैल में किंग खान और भाईजान इसकी शूटिंग करेंगे, जो कि एक स्पेशल सेट पर होगी। 
Tiger 3: सलमान-शाहरुख इस महीने में शूट करेंगे 'टाइगर 3' का स्पेशल सीक्वेंस, लगेगा भव्य सेट

8 of 11
सनी लियोनी - फोटो : insta
पिछले दिनों तुर्की-सीरिया में आए भूकंप के बाद वहां के लोगों का बुरा हाल है। 6 फरवरी को तुर्की में आए 7.8 तीव्रता वाले भूकंप के बाद तुर्की में खूब तबाही मची है। अभी भी वहां मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। तुर्की में लगभग 3,45,000 अपार्टमेंट अब नष्ट हो गए हैं। कई लोग अभी भी लापता हैं। तुर्की में मरने वालों की संख्या करीब 40,642 है, जबकि पड़ोसी देश सीरिया में 5,800 से अधिक लोगों की मौत हुई है। बॉलीवुड के सितारों ने भी इस आपदा को लेकर दुख जताया है और सभी उनकी इस हालत पर प्रार्थना कर रहे हैं।
Sunny Leone: तुर्की-सीरिया में भूकंप पीड़ितों के लिए सनी लियोनी ने बढ़ाया मदद का हाथ, कमाई का 10% करेंगी दान

9 of 11
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी निजी जिंदगी और लाइफस्टाइल की वजह से भी जानी जाती हैं। सुष का जिंदगी जीने का अपना तरीका है। उनके तमाम फैंस भी उन्हें फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं, हाल ही में एक फैन ने तो सुष्मिता के सामने अपनी निजी जिंदगी की कहानी बयां कर डाली। दरअसल, वह फैन अपनी जिंदगी में एक मुश्किल दौर से गुजर रही है। ऐसे में उन्होंने एक्ट्रेस से कुछ सुझाव मांगे। सुष्मिता सेन ने भी बड़े करीने से अपनी प्रशंसक को जवाब दिया और हिम्मत बढ़ाई।
Susmita Sen: जिंदगी से हार मान चुकी फैन को सुष्मिता ने दी हिम्मत, बोलीं- मजबूती से डटी रहो, जल्द ही जीत होगी

10 of 11
सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी - फोटो : सोशल मीडिया
अदिति राव हैदरी बॉलीवुड की बेहतरीन और मशहूर एक एक्ट्रेस में से एक हैं। अभिनेत्री लाखों दिलों पर राज करती हैं। अदिति इन दिनों संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। 18 फरवरी को वेब सीरीज का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। इस वेब सीरीज में अदिति के साथ मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा और संजीदा शेख जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। वहीं, फर्स्ट लुक के लॉन्च पर वेब सीरीज के कलाकारों से कई सवाल पूछ गए। इसी बीच अदिति से सिद्धार्थ संग डेटिंग की अफवाहों पर भी सवाल किया गया था। 
Aditi Rao Hydari: सिद्धार्थ के प्यार की गिरफ्त में हैं अदिति! डेटिंग की खबरों पर पूछा सवाल तो दिया ऐसा रिएक्शन
विज्ञापन

11 of 11
डंकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी फिल्म पठान कमाई के नाम पर खूब रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान ने सिनेमाजगत में करीब चार साल बाद वापसी की है। फिल्म के रिलीज होने के बाद अभिनेता का फैंस काफी खुश थे। पठान के क्रेज का ही असर था, जो पहले दिन फिल्म ने जबरदस्त 57 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इस समय पठान ने देशभर में  511.60  करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म जवान और डंकी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में डंकी के सेट से शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
Shahrukh Khan: डंकी के सेट से शाहरुख के फोटोज और वीडियो वायरल, कूल लुक में नजर आए अभिनेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें