फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan Collection: 'बाहुबली 2' पर भारी पड़ा 'बादशाह' का दांव, प्रभास की फिल्म को पछाड़ पठान ने बनाया रिकॉर्ड

Sun, 19 Feb 2023 02:49 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पठान, बाहुबली 2 - फोटो : social media
शाहरुख खान की फिल्म पठान इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड तोड़ने में लगी हुई है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान ने करीब चार साल बाद हिंदी सिनेमा में धमाकेदार वापसी की है। शाहरुख की पठान फैंस को खूब पसंद आ रही है। 25 जनवरी को जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, उसके बाद तो बादशाह के फैंस में फिल्म को लेकर ऐसी दीवानगी देखी गई कि लोग इसके टिकट के लिए मुंहमांगी कीमत तक देने को तैयार थे। वहीं अब शाहरुख खान और उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी और आ रही है कि पठान ने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पठान - फोटो : social media
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान ने अपनी शानदार कमाई से फैंस को हैरान कर दिया है और कलेक्शन के मामले में इतिहास रच दिया है। पठान' ने कमाई के मामले में साउथ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ बना कीर्तिमान हासिल कर लिया है। पठान ने रिलीज के 25वें दिन बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में 3.25 करोड़ और अन्य भाषाओं में 7 लाख का कारोबार किया है। इसके बाद पठान का सभी भाषाओं में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 511.60 करोड़ रुपये हो गया है। 

इसे भी पढ़ें- Tiger 3: सलमान-शाहरुख इस महीने में शूट करेंगे 'टाइगर 3' का स्पेशल सीक्वेंस, लगेगा भव्य सेट
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म पठान - फोटो : social media
शाहरुख खान की पठान ने साउथ सुपरस्टार प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार बाहुबली की कुल कमाई 510.99 करोड़ रुपये थी। इसके साथ पठान हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिलम बन गई है। बता दें कि पठान ऑस्ट्रेलिया में चार दिन पहले ही बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2' ने ऑस्ट्रेलिया में 4.50 मिलियन डॉलर यानी 25.71 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था, जबकि सिद्धार्थ आनंद की 'पठान' ने 4.51 मिलियन डॉलर यानी 25.77 करोड़ रुपये की कमाई कर ली।

4 of 5
फिल्म पठान - फोटो : social media
बता दें कि यशराज फिल्मस ने वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को पठान की टिकट मात्र 200 रुपये की कर दी है, जिसके चलते रविवार को भी आंकड़ा बढ़ने के आसार हैं। इससे पहले 17 फरवरी को शाहरुख के फैंस के लिए यशराज ने 110 रुपये का टिकट कर दिया था, जिसके बाद कलेक्शन में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली थी। यशराज ने जब दोबारा से इस मास्टरस्टोक को चला तो वह फिर से काम आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बाहुबली 2 ही नहीं अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने साउथ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2, आरआरआर, टाइगर जिंदा है, दंगल और वॉर जैसी बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही पठान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें