फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: श्वेता तिवारी के बयान पर विवाद और मौनी रॉय ने की शादी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Thu, 27 Jan 2022 08:08 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
मौनी रॉय सूरज नंबियार, श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के भोपाल में टीवी कलाकार ने विवादित बयान दिया है। एक वेब सीरीज के प्रमोशन से जुड़े कार्यक्रम में श्वेता ने कहा कि ब्रा की साइज भगवान ले रहे हैं। मजाकिया अंदाज में उन्होंने यह बात तो कह दी, पर इसे लेकर बवाल खड़ा हो गया है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल कमिश्नर मकरंद देउस्कर को 24 घंटे में जांच करने और रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। मनीष हरिशंकर की वेब सीरीज शोस्टॉपर्स की शूटिग मध्य प्रदेश में चल रही है। इस सिलसिले में रोहित राय, कंवलजीत, सुरभराज जैन के साथ श्वेता तिवारी भोपाल में हैं। प्रमोशन इवेंट में श्वेता तिवारी ने आपत्तिजनक कमेंट किया। इस पर बवाल मचते ही गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि मैंने वह वीडियो देखा है। सुना है। मैं इस बयान की निंदा करता हूं। मैंने भोपाल पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया है कि 24 घंटे में इसके तथ्यों और विषय, संदर्भ की जांच की जाए। उसके बाद मुझे रिपोर्ट सौंपें। भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने कहा है कि हमें गृह मंत्री से निर्देश मिले हैं। हमारी जानकारी में भी मामला आया है। क्या कार्यवाही कर सकते हैं, इसकी जांच हो रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई कर सकेंगे। 

बिगड़े बोल: श्वेता तिवारी ने भगवान को लेकर दिया आपत्तिजनक बयान, गृह मंत्री ने भोपाल कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

2 of 10
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : Instagram
मौनी रॉय और सूरज नांबियार शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। दोनों ने मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के साथ गोवा में सात फेरे लिए। मौनी और सूरज की शादी में परिवारवाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए। दुल्हन बनीं मौनी पारंपरिक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शादी के बाद एक्ट्रेस ने शादी की झलक शेयर की हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'आखिरकार मैंने इसे ढूंढ लिया। हाथों में हाथ, परिवार और दोस्तों का आशीर्वाद, हम शादीशुदा हैं। आपके प्यार और दुआओं की जरूरत है। लव, सूरज और मौनी।' मौनी और सूरज की शादी की तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गई है। फैंस उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। मौनी रॉय और सूरज की ये साउथ इंडियन वेडिंग है। क्योंकि सूरज दक्षिण भारतीय हैं, इसलिए दोनों की शादी मलयाली और बंगाली रस्मों रिवाज से हुई है।

Mouni Roy Wedding Pics: एक दूजे के हुए मौनी रॉय और सूरज नांबियार, शादी की पहली तस्वीर आई सामने
 
 
विज्ञापन

3 of 10
Sandhya Mukhopadhyay (संध्या मुखोपाध्याय) - फोटो : सोशल मीडिया
प्रख्यात गायिका संध्या मुखर्जी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गायिका ने सांस फूलने की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें कोलकाता ट्रैफिक पुलिस द्वारा बनाए गए ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से दक्षिण कोलकाता स्थित आवास से सरकारी एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने जानकारी दी है कि मंगलवार की शाम बाथरूम में फिसलने के बाद गायिका संध्या मुखर्जी तबीयत बिगड़ने लगी थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उसके दोनों फेफड़ों में संक्रमण पाया गया है। वह कल बाथरूम में फिसल गईं थीं। उसके बाद उन्हें बुखार भी आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। अभी वुडबर्न ब्लॉक में उनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा एसएसकेएम में एक मेडिकल बोर्ड स्थापित किया गया था, जो गायिका के स्वास्थ्य का मूल्यांकन करेंगे।

Sandhya Mukhopadhyay: पद्मश्री ठुकराने वालीं गायिका संध्या मुखोपाध्याय की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

4 of 10
मिलिना साल्विनी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना मिलिना साल्विनी का मंगलवार को निधन हो गया है। फ्रांस में भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट इसकी जानकारी दी है। बता दें कि इटली में जन्मी साल्विनी नियमित रूप से भारत, खासकर केरल आया करती थीं। केरल में ही उन्होंने कथकली सीखी और पेरिस में भारतीय नृत्य शैलियों के लिए एक स्कूल 'सेंटर मंडप' चलाया। भारत सरकार ने अभिनय कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2019 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, "सुश्री मिलिना साल्विनी को भारतीय संस्कृति के प्रति उनके जुनून के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने पूरे फ्रांस में कथकली को और लोकप्रिय बनाने के लिए कई प्रयास किए। मैं उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

Milena Salvini: प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना मिलिना साल्विनी का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
विज्ञापन

5 of 10
एक्टर दिलीप - फोटो : सोशल मीडिया
यौन उत्पीड़न के मामले में अभिनेता दिलीप ने अपना पुराना फोन जांच अधिकारी को सौंपने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही अभिनेता ने ट्रायल कोर्ट से जांच अधिकारी और निर्देशक बालचंद्रकुमार के बीच साजिश की जांच करने का आग्रह किया। बता दें कि केरल क्राइम ब्रांच ने कहा था कि साजिश का मामला दर्ज होने के बाद दिलीप और अन्य ने अपने फोन की अदला-बदली कर ली थी। जिसके बाद अधिकारियों ने जांच के लिए अभिनेता से उनका फोन सौंपने को कहा था। बता दें कि साल 2017 में एक मलयालम अभिनेत्री ने साउथ अभिनेता दिलीप पर मारपीट करने और यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके अलावा अभिनेता पर जांच अधिकारियों को धमकी देने और वारदात को अंजाम देने के लिए लोगों को पैसे देने का आरोप भी लगा था।

Kerala Actor Assault Case: अभिनेता दिलीप ने अधिकारियों को फोन सौंपने से किया इनकार, जांचकर्ता पर लगाया गंभीर आरोप
विज्ञापन

6 of 10
जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया
5जी नेटवर्किंग के खिलाफ अभिनेत्री जूही चावला पर लगाए गए 20 लाख रुपये के जुर्माना को हाई कोर्ट ने घटाकर 2 लाख रुपये कर दिया गया है। और कहा कि चावला ने 5जी के मुद्दे को हल्के-फुल्के तरीके से नहीं लिया था। बेंच ने देश में 5जी वायरलेस नेटवर्क स्थापित करने के खिलाफ दायर मुकदमे को खारिज करने के दौरान एकल न्यायाधीश द्वारा की गई कई टिप्पणियों को भी खारिज कर दिया। दरअसल, डीएसएलएसए ने 20 लाख रुपये जुर्माने की वसूली के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। बदले में जूही चावला ने भी सिंगल बेंच के फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जिसमें जुर्माने की रकम को लेकर चुनौती दी गई थी।

5जी नेटवर्किंग: दिल्ली हाईकोर्ट ने जूही चावला पर लगे 20 लाख रुपये के जुर्माने को 2 लाख किया
विज्ञापन

7 of 10
रानी चटर्जी कांग्रेस में शामिल - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के चुनावी माहौल के बीच भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ‘क्वीन’ रानी चटर्जी हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई हैं। इसकी जानकारी खुद रानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सभी को दी। रानी चटर्जी से जब चुनाव लड़ने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा- मैं यूपी में कांग्रेस का प्रचार कर रही हूं। अभी चुनाव लड़ नहीं रही हूं। मौका मिलेगा तो इलेक्शन में जरूर खड़ी होऊंगी। रानी फिल्मों में अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर हैं। वे अपने सोशल मीडिया पर भी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती हैं। ऐसे में जब इमेज को लेकर सवाल किया गया तो इसके जवाब में रानी ने कहा, नेता बनने के बाद भी मेरे व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आना वाला है। मैं गीता से सीता तो नहीं बन जाऊंगी। मैंने सिर्फ एक नई जिम्मेदारी अपने कंधे पर उठाई है। और मुझे लगता है राजनीति में आने से मेरा ग्लैमर खत्म नहीं होगा।

Bhojpuri: कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर बोलीं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, राजनीति में आने से मेरा ग्लैमर खत्म नहीं होने वाला
 

8 of 10
शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 के फिनाले में महज चंद दिन बचे हैं। इस शो का ग्रैंड फिनाले 29-30 जनवरी को होगा, जिसमें पता चलेगा कि इस सीजन का विनर कौन होगा? इस वक्त बिग बॉस के घर में छह कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं और फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जीताने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस लिस्ट में शमिता शेट्टी भी शामिल हैं। शमिता घर की मजबूत कंटेस्टेंट हैं और उनके सपोर्ट में उनकी बहन व एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आगे आई हैं। शिल्पा ने हमेशा अपनी बहन को सपोर्ट किया है और अब फिनाले से पहले भी एक्ट्रेस ने अपनी बहन के लिए लोगों से वोट करने की अपील की है। शिल्पा शेट्टी के अलावा, शमिता के बॉयफ्रेंड राकेश बापट ने भी एक्ट्रेस के लिए वोट अपील की है। राकेश ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘हम तुम्हारे साथ हैं शमिता शेट्टी... अब समय है कि आप उस पर ढेर सारा प्यार लुटाए और सपोर्ट करें ताकि वह ट्रॉफी जीत पाए।'

Bigg Boss 15: शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता के लिए हाथ जोड़कर मांगे वोट, बॉयफ्रेंड राकेश बापट ने फैंस से की ये अपील

9 of 10
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी दोस्त मलाइका अरोड़ा द्वारा अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा की गई एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। यह फोटो मूल रूप से एक पैपराजी अकाउंट द्वारा पोस्ट की गई थी। जब करीना और मलाइका अरोड़ा दोनों को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर देखा गया था। दरअसल, बुधवार को करीना ने अपनी दोस्त अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा और करण जौहर के साथ मनीष मल्होत्रा के घर पर सुकून भरी दोपहर का लुत्फ उठाया। जहां उन्हें पैपराजी द्वारा स्पॉट किया गया और उनकी तस्वीरें भी खींची गईं। अब यह तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक पैपराजी ने अभिनेता सैफ अली खान की पत्नी व बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा की तस्वीरों का एक कोलाज भी साझा किया था। जिसमें दोनों ने ही काले रंग की ड्रेस पहन रखी थी।

सोशल मीडिया: मलाइका अरोड़ा ने करीना के साथ साझा की तस्वीर, अभिनेत्री ने किया यह कमेंट
विज्ञापन

10 of 10
सान्या मल्होत्रा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सान्या मल्होत्रा एक व्यक्ति की मदद करते हुए दिख रही हैं। उनके इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है। इतना ही नहीं, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जमीन पर गिरे व्यक्ति से कैसे सान्या मल्होत्रा बार-बार यह पूछ रही हैं कि आप ठीक हैं? वह उस व्यक्ति के लिए चिंतित दिख रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही पैपराजी सान्या मल्होत्रा को कैप्चर करने की कोशिश करते हैं उसी वक्त एक व्यक्ति का पैर फिसल जाता है और वह नीचे गिर जाता है। यह देखकर सान्या मल्होत्रा उस व्यक्ति को उठाने के लिए उसके पास पहुंच जाती हैं और उससे उसका हाल पूछती हैं।

Sanya Malhotra: नीचे गिरे पैपराजी की मदद के लिए दौड़ीं सान्या मल्होत्रा, बोलीं- लगी तो नहीं सर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें