टीवी इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय ने आज अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। मौनी रॉय और उनके बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की वेडिंग और प्री-वेडिंग तस्वीरें व वीडियोज छाए हुए हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने गोवा में बंगाली और मलयाली रीती-रिवाज के अनुसार शादी रचाई, जिसमें उनके परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी दोस्त नजर आए हैं। मौनी रॉय ने खुद अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खुश किया है।
मंदिरा बेदी ने शेयर कीं तस्वीरें
वहीं, अब मौनी रॉय की करीबी दोस्त व एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने भी एक्ट्रेस की वेडिंग तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें मंदिरा न्यूली वेड कपल मौनी रॉय और सूरज नांबियार के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। मंदिरा द्वारा शेयर की गई तस्वीरें को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।