फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: शाहरुख खान पर विवाद और माही गिल हुईं भाजपा में शामिल, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 07 Feb 2022 08:10 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
शाहरुख खान, माही गिल - फोटो : सोशल मीडिया
लता मंगेशकर का बीते रोज पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। दिग्गज गायिका के अंतिम दर्शन करने के लिए जावेद अख्तर, शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, शंकर महादेवन  जैसे बड़े-बड़े दिग्गज पहुंचे थे। हालांकि इस दौरान शाहरुख खान को लेकर एक बड़ा विवाद सोशल मीडिया पर खड़ा हो गया है। सुबह से ही शाहरुख को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वर्ग शाहरुख पर घिनौना आरोप लगा रहा है। शाहरुख खान पर आरोप लगा है कि उन्होंने लता मंगेशकर की अंत्येष्टि के दौरान फूक कर 'सुर साम्राज्ञी' को श्रद्धांजलि दी। वहीं दूसरे वर्ग का कहना है कि शाहरुख ने दुआ पढ़ने के बाद फूंक मारी थी क्योंकि ऐसा किया जाता है। इसके बाद लोग बिना सोचे-समझे शाहरुख को ट्रोल करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही इसी बात की चर्चा हो रही है।

Lata Mangeshkar funeral: शाहरुख द्वारा लता मंगेशकर को दी गई श्रद्धांजलि को लेकर सोशल मीडिया पर क्यों हो रहा इतना विवाद?
 
विज्ञापन

2 of 10
अभिनेत्री माही गिल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पंजाब की सभी 117 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी। इसी बीच अभिनेत्री माही गिल भाजपा में शामिल हो गई हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अभिनेत्री माही गिल और पंजाबी अभिनेता-गायक हॉबी धालीवाल, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री-पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत और पंजाब भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। माही गिल को उनके दमदार अभिनय के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा माही ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। और पंजाब में उनकी काफी पैन फॉलोइंग है। अब उनकी राजनीतिक पारी की शुरुआत भी हो चुकी है।

Punjab Assembly Election: भाजपा में शामिल हुईं माही गिल, बीते साल किया था कांग्रेस के लिए प्रचार
 
विज्ञापन

3 of 10
karishma tanna, varun bangera - फोटो : insta
टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने हाल ही में 5 फरवरी को अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग शादी की है। उन्होंने गोवा के एक फाइव स्टार होटल में डेस्टिनेशन वेडिंग की, हालांकि कोरोना को देखते हुए इस शादी में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्ती ही शामिल हुए। शादी के बाद करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं जिसमें दोनों शादी की रस्मों को पूरा करते नजर आ रहे हैं। अब करिश्मा के ग्रह प्रवेश की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। करिश्मा तन्ना का वरुण बंगेरा के घर यानी उनकी ससुराल में पारंपरिक रीति-रिवाज से गृह प्रवेश हुए। वीडियो में देखा जा सकता है कि वरुण बंगेरा की मां करिश्मा और वरुण का गृह प्रवेश करती नजर आ रही हैं। वरुण बंगेरा की मां सबसे पहले दोनों का हल्दी से तिलक करती हैं, और फिर करिश्मा को अपना दायां पैर अंदर रखकर घर में प्रवेश करने को कहती हैं। इसके बाद सभी ने तालियां बजाकर करिश्मा का नए घर में स्वागत किया।

Karishma Tanna Wedding: करिश्मा तन्ना का शादी के बाद वरुण बंगेरा के घर में हुआ गृह प्रवेश, सासु मां से आशीर्वाद लेती नजर आईं एक्ट्रेस

4 of 10
किशोरी शहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की एक्ट्रेस किशोरी शहाणे का मुंबई में कार एक्सीडेंट हो गया है। सामने आई तस्वीर में कार का एक भाग पूरी तरह से डैमेज दिखाई दे रहा है। किशोरी ने अपने सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए बताया है कि इस दुर्घटना में उनकी कार को भारी नुकसान हो गया है, लेकिन परिवार के सदस्यों की जान बच गईं है। कार-ट्रक एक्सीडेंट का फोटो शेयर कर लिखा- कार क्षतिग्रस्त हुई लेकिन जानें बच गईं। भगवान का रहम है। जाको राखे साइयां मार सके न कोई। ये एक्सीडेंट उस वक्त हुआ जब किशोरी अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने मुंबई से बाहर लोनावला जा रही थीं।

Kishori Shahane: गुम है किसी के प्यार में की एक्ट्रेस किशोरी शहाणे का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक से टकराई कार
विज्ञापन

5 of 10
एक्टर दिलीप - फोटो : सोशल मीडिया
केरल उच्च न्यायालय ने मलयालम अभिनेता दिलीप और अन्य आरोपियों को एक्ट्रेस संग यौन उत्पीड़न मामले में अग्रिम जमानत दे दी है। बीते गुरूवार को उच्च न्यायालय ने केस की सुनवाई टाल दी थी, जिसके बाद आज यह फैसला आया है। न्यूज एजेंसी एनआई के मुताबिक, "केरल हाई कोर्ट ने 2017 में एक्ट्रेस संग यौन उत्पीड़न मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारियों को कथित रूप से धमकाने के मामले में मलयालम अभिनेता दिलीप और अन्य आरोपियों को अग्रिम जमानत दे दी है।"

Actress Assault Case: केरल उच्च न्यायालय ने मलयालम अभिनेता दिलीप और अन्य आरोपियों को दी अग्रिम जमानत
विज्ञापन

6 of 10
अंकिता भार्गव, करण पटेल - फोटो : insta
टीवी एक्ट्रेस अंकिता भार्गव ने ये हैं मोहब्बतें के फेम एक्टर करण पटेल संग शादी की है। उनकी एक बेटी मेहर है। हाल में अंकिता ने एक इंटरव्यू के दौरान करण से शादी होने के बाद अपने जीवन में आए बदलावों के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने उस मुश्किल दौर के बारे में भी बताया जब उनका मिसकैरेज होने पर उन्हें ट्रोल किया गया था। अंकिता ने ETIME को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह वापस काम पर आना चाहती हैं लेकिन अभी उनके लिए बेटी पहली प्रायोरिटी है। इसलिए वह अभी काम पर कम ध्यान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि वह अब टीवी, या फिर फिल्मों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफार्म पर काम करना चाहती हैं। इस दौरान बातचीत करते हुए अंकिता भार्गव में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बात की।

Ankita Bhargava: एक्ट्रेस अंकिता भार्गव का मिसकैरेज पर छलका दर्द, ट्रोल करने वालों से कहा- 'चेहरे पर मुक्का मारूंगी'
विज्ञापन

7 of 10
usha jadhav - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकीं उषा जाधव इन दिनों सात समंदर पार यूरोपीय सिनेमा में देश का नाम रोशन कर रही हैं। उषा वहां लगातार अलग अलग माध्यमों में अभिनय के अलावा और भी तमाम सारा क्रिएटिव काम कर रही हैं। उनके नाम एक सम्मान का एक नया अध्याय तब जुड़ गयाजब स्पेन के सिनेमा और टेलीविजन में काम करने वाली अभिनेत्रियों के साथ हुई एक दिलचस्प चर्चा में उन्हें भी एक ऐसी शख्सीयत के रूप में बुलाया गया जिनकी बात का विश्वसिनेमा पर असर होता है। उषा को इस कार्यक्रम में बुलाने की वजह ये रही है कि वहां के सितारों में से उन्हें भी बदलते दौर की ‘एसेंशियल वॉयसेस’ में से एक माना गया। इस कार्यक्रम में उन्होंने सिर्फ भारत का ही नहीं बल्कि एशिया का प्रतिनिधित्व किया।

Essential Voices: उषा जाधव ने स्पेन में बढ़ाया देश का सम्मान, सिनेमा को ढर्रे से बाहर लाने पर दिया जोर

8 of 10
लता मंगेशकर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की बेहद पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में लता मंगेशकर के साथ राज कपूर, शशि कपूर और नगरिस दिखाई दे रही हैं। गौरतलब है कि लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर फिल्म जगत से लेकर राजनीति जगत के मशहूर हस्तियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। दरअसल, करिश्मा कपूर ने  'आवारा' (1951) के प्रीमियर से एक दुर्लभ तस्वीर साझा करके लता मंगेशकर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। तस्वीर में उनके दादा राज कपूर, युवा शशि कपूर और नरगिस स्वर कोकिला लता मंगेशकर के बगल में खड़े हुए हैं।

सोशल मीडिया: करिश्मा कपूर ने शेयर की दिवंगत लता मंगेशकर की बेहद पुरानी तस्वीर, फिल्म आवारा से है संबंध...

9 of 10
समीरा रेड्डी - फोटो : intsgram
एक्ट्रेस समीरा रेड्डी एक समय में बॉलीवुड की सबसे हॉट औऱ स्टाइलिश अभिनेत्रियों में शुमार थीं, लेकिन अब वह काफी लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। समीरा अब अपनी शादीशुदा लाइफ एंजॉय कर रही हैं। अभिनेत्री समीरा रेड्डी बड़े पर्दे से भले ही दूर हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी वीडियो तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी शादी की साड़ी पहने नजर आ रही हैं।

Instagram: बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने आठ सालों के बाद पहनी शादी की साड़ी, पति अक्षय संग शेयर की तस्वीर
विज्ञापन

10 of 10
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री और 'रंगीला गर्ल' के नाम से मशहूर उर्मिला मातोंडकर की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। जिस पर उनके प्रशंसक जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं और अपना प्यार बरसा रहे हैं। गौरतलब है कि उर्मिला मातोंडकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। 90 के दशक की यह मशहूर अभिनेत्री अपने शानदार अभिनय और बेमिसाल ग्लैमर के लिए भी जानी जाती हैं। वह अपने दौर की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक थीं और शायद इसी वजह से फिल्म 'रंगीला' के बाद वे 'रंगीला गर्ल' के नाम से प्रसिद्ध हो गई थीं। हालांकि, इनदिनों वह फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। उन्होंने अपनी एक नई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह बेहद गॉर्जियस दिख रही हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर अपने टेरेस पर व्हाइट कलर की लॉन्ग ड्रेस में पोज देती हुई दिख रही हैं।  तस्वीर में उन्होंने आंखों पर चश्मा लगा रखा है और उनका स्टाइलिश लुक कहर ढा रहा है।

सोशल मीडिया: अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर की तस्वीर वायरल, यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें